० महिलाओं एवं युवतियों के प्रति पुलिस का रूख नरम क्यों
रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी के व्यस्तम मार्गों में डिवाइडर के दोनों ओर आने जाने के लिए नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग ने लंबा चौड़ा मार्ग बनाया है। बावजूद इसके शहर के व्यस्तम मार्गों में यथा गौरवपथ मालवीय रोड, स्टेशन रोड, महिला थाना रोड सहित अनेक इलाकों में डिवाइडर से रॉग साइड आने वाले दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो र ही है। ज्ञातव्य है कि हर साल यातायात पुलिस द्वारा नये साल के प्रथम माह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है बावजूद इसके इस मामले में लोगों की लापरवाही रोज सामने आती है। हर चौक चौराहें पर विशेषकर ओव्हरब्रिज एवं आउटर के इलाकों में भी यातायात पुलिस की संख्याअच्छी दिखाई देती है। रॉग साइड आने वाले दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक फूल रफ्तार से वाहन चलाते हुए आते है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है। यातायात पुलिस की मौजूदगी में लोगों के अनुसार यह भी देखा गया है कि महिलाओं एवं युवतियों के मामले में कार्रवाई करने में नरमी बरती जाती है। जबकि छग मोटरयान अधिनियम के तहत बनाए गये कानूनों में यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई किये जाने के साफ निर्देश दिये गये है। यातायात जाम की स्थिति के अलावा रॉग साइड से आने वाले वाहनों की वजह से लोगों को आवाजाही में इन दिनों अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. चंद्रमणी तिवारी एवं योगेशचंद्र मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
शर्मा
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

