बीजापुर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र स्थित ओनताड़ी पहाड़ी में बुधवार को सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया, जिसका शव जवानों ने कंधे पर उठाकर बीजापुर जिला मुख्यालय तक पहुंचाया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों को कठिन पहाड़ी रास्तों से शव लाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुंहतोड़ कार्रवाई की। पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजापुर पुलिस ने जानकारी दी है कि आज दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

