रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। कृषि उपज मंडी कांपा दलदल सिवनी मार्ग स्थित शिव मंदिर में 27 नवंबर को अगहन गुरुवार के अवसर पर शाम चार बजे से सात बजे के मध्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। दलदल सिवनी के अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजन में भजन कीर्तन के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। उन्होंने दलदल सिवनी सड्डू क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक की संख्या में उक्त आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
संदीप
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

