० देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान एवं जनसंचार माध्यमों से मंगाए गये आवेदन
० निर्धारित अर्हता बदलने से कई प्रतिष्ठित पत्रकारों के आवेदन होंगे रद्द
रायपुर, 13 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजभवन सचिवालय द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि के कुलपति के लिए आवेदन पत्र मंगाए गये हैं। कुलपति के चयन के लिए नये मापदंड तय किये गये है इसके अनुसार ही कुलपति का चयन होगा। देश के विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं पत्रकारिता विवि के प्राध्यापकों के द्वारा उच्च राजनीतिक पहुंच लगाए जाने की चर्चा है। जिसके चलते चयन में राजनीतिक दांवपेंच शुरू हो गया है।
राजभवन सचिवालय के सचिव द्वारा जारी निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति के रिक्त पद के लिए आवेदन बुलाये गये है। उच्च शिक्षा विभाग के मापदंड के अनुसार यहां पर कुलपति का चयन किया जाएगा। निर्धारित अर्हता के अनुसार कुलपति पद के लिए देश के प्रख्यात मीडिया संस्थानों और जनसंचार महाविद्यालयों में अथवा संस्थाओं में काम करने का अनुभव होना चाहिए। यहां पर विवि के कुलपति के चयन को लेकर हमेशा विवाद होता रहा है बदलते सत्ता के साथ ही वैचारिक विवाद को देखते हुए विवाद पैदा हो जाता है। पिछले समय भी भाई बल्देव शर्मा को कुलपति बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जिसको लेकर राज्य शासन और राज्यपाल आमने सामने हो गये थे।
कुलपति के लिए निर्धारित अर्हता तय
जनसंचार विवि रायपुर के लिए कुलपति पद के लिए निर्धारित आयु तय कर दी गई है इसमें उम्र सीमा 70 वर्ष तय की गई थी। इससे अधिक उम्र वाले आवेदन नहीं कर सकते। इस विवि में कुलपति पद के लिए उन लोगों को मान्य किया जाएगा जो कि विवि में कुल नया करना चाहते है कुलपति का कार्यकाल 5 साल का होगा। अब आवेदकों को आवेदन देने के लिए निम्रलिखित दस्तावेज देना होगा। दो रंगीन छायाचित्रों के साथ अपने अनुभव प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज देना होगा। इन सभी दस्तावेजों के साथ राजभवन रायपुर छग ने आवेदन जमा करना होगा। यह आवेदन वाइस चांसलर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकार एवं जनसंचार के शीर्षक से देना होगा।
राजनीतिक पहुंच वाले लगा रहे आवेदन
छग में 13 विवि है सात शासकीय है यहां पर सरगुजा इंद्राकला एवं संगीत महाविवि तथा हेमचंद्र विवि के लिए कुलपतियों का चयन हो गया है। कुशाभाऊ ठाकरे विवि के लिए पंचायत चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू हो गई थी जिसके लिए दोबारा आवेदन पत्र मंगाये जा रहे है। वर्तमान में संभागायुक्त कावरे कार्यकारी कुलपति है। यह आवेदन निर्धारित तिथि में जमा करना होगा। राजभवन को चयन का अंतिम निर्णय लेने का अधिकार होगा।
कुलपति चयन राज्यपाल का विशेषाधिकार
छग में कुलपति चयन राज्यपाल का विशेषाधिकार होता है यहां पर कुलपति राज्य शासन की अनुशंसा के पश्चात चयन करते हैं। चयन के लिए एक चयन समिति बनाई जाएगी। राज्यपाल कुल भी संभावित प्रत्याशियों से चर्चा कर सकते है। कुलपति और राज्य शासन की सहमति के बाद ही चयन सूची जारी की जाएगी।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

