नई दिल्ली ,13 नवंबर(आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला के पास कार बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। शुरुआती जांच में इस विस्फोट की कडिय़ां जम्मू-कश्मीर से जुडऩे के बाद घाटी में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने अब तक 500 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है और करीब 600 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से जमात-ए-इस्लामी के नेटवर्क पर की जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि इनपुट मिले थे कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी एक बार फिर से घाटी में अपना ढांचा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बारामूला समेत कई संवेदनशील जिलों में छापेमार कार्रवाई हुई है।
‘डॉक्टर मॉड्यूलÓ पर भी कड़ा ऐक्शन
लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के दौरान सामने आए कथित ‘डॉक्टर मॉड्यूलÓ पर भी एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीन सरकारी कर्मचारियों समेत करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम जिलों में रात भर चले ऑपरेशन में कई संदिग्धों को पकड़ा गया। दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद घाटी में आतंकी तंत्र और उसे मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इस विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ संदिग्ध पिछले एक साल के दौरान तुर्किये (ञ्जह्वह्म्द्मद्ग4) की यात्रा पर गए थे। विस्फोटकों के बड़े जखीरे की बरामदगी के मामले में डॉक्टरों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब तक ‘सफेदपोश आतंकीÓ मॉड्यूल के सिलसिले में 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। यह मॉड्यूल उस समय बेनकाब हुआ, जब इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों के गुर्गों ने पूछताछ में अहम जानकारी दी।
650 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, अतिवादी सामग्री बरामद
अधिकारियों के मुताबिक केवल कुलगाम में ही लगभग 200 और श्रीनगर में 150 से अधिक ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

