दुर्ग, 13 नवंबर (आरएनएस)। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलने के दौरान जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दी गई तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। जल घर लगभग 30 फ ीट गहरा है और उसमें लाश फ ंसी हुई थी जब पानी का स्तर बढ़ा तो शव ऊपर आ गया जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। हालांकि अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
बता दें कि इसी जल घर से हजारों घरों में पानी की सप्लाई किया जाता है नगर निगम कि यह बेहद गंभीर लापरवाही है। तीन दिन पुरानी लाश जो कि पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुकी है का मिलना और उस पर नगर निगम ने जल आपूर्ति जारी रखने से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है । लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

