० आरोपियों द्वारा पुराने विवाद की बात को लेकर चाकू, लाठी, डंडे आदि से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट
भाटापारा, 13 नवम्बर (आरएनएस)। प्रार्थी दुष्यंत यादव निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.10.2025 की रात्रि लगभग 01:00 जब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। उसी समय पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर आरोपी दिनेश उर्फ पप्पू, दुर्गेश यादव एवं अन्य द्वारा घर की दीवाल फांदकर, हत्या करने की नीयत से प्रार्थी के चाचा जागेंद्र यादव, हेमलाल यादव एवं प्रार्थी को चाकू से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया गया। साथ ही अन्य आरोपियों द्वारा लाठी डंडे आदि से भी मारपीट किया गया। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 581/2025 धारा 331(6),296,109,190,191(2),191(3),61(2) बीएनएस एवं 25,27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 07 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था, किंतु प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार थे जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। कि इसी बीच पुलिस टीम द्वारा आरोपी दिनेश उर्फ अप्पू एवं दुर्गेश यादव को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर लाठी, डंडे, चाकू आदि से प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर चोंट पहुंचना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 13.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों के नाम
1. दिनेश उर्फ अप्पू साहू उम्र 28 साल निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. दुर्गेश यादव उम्र 32 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
०

