० रात्रि 08:00 बजे से 12:00 बजे तक नाकाबंदी एवं पैदल पेट्रोलिंग कर, की गई सघन चेकिंग
० नाकाबंदी में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की घरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर, की गई चेकिंग
० इस दौरान अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की भी की गई चेकिंग
० रात के समय अड्डे बाजी करने वाले, बेवजह रात्रि में घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर, की गई उनकी चेकिंग
० संपूर्ण जिले में 16 महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया गया नाकाबंदी चेकिंग पाईंट
० पुलिस की टीम द्वारा सुनसान क्षेत्र एवं आउटर एरिया में चेकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 23 लोगों को पकड़ा गया
० नाकाबंदी अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 203 व्यक्तियों के विरुद्ध किया गया, मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई
बलौदाबाजार-भाटापारा, 13 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस दिनांक 12.11.2025 की रात्रि 08:00 से 12:00 तक जिले के 16 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर तथा सुनसान एवं आउटर एरिया में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।* नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई। इस दौरान जिले के अंबेडकर चौक बलौदाबाजार, थाना पलारी के सामने, खरतोरा मोड लवन, करहीबाजार आमगांव पुल, नाका नंबर 01 भाटापारा, तिल्दा अंडरब्रिज चौक सिमगा, पटपर चौक भाटापारा, ग्राम सुहेला तिगड्डा, हथबंद तिगड्डा, हडहापारा चौक कसडोल, बस स्टैंड गिधौरी, सोनाखान, बया आदि महत्त्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाया गया। इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों, लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे रात्रि में बाहर निकलने कारण एवं रात में यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया। इसके साथ ही चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 203 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में सुनसान इलाकों एवं आउटर एरिया में पैदल पेट्रोलिंग कर चेकिंग कार्यवाही संपादित किया गया, जिसमें सुनसान इलाकों, सार्वजनिक स्थान में शराब पीते हुए कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई किया जा रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

