रायपुर, 04 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत जि़ले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अभनपुर टीम बी बी द्वारा मिडिल स्कूल मिनीमाता एवं मिडिल स्कूल उरला में 125 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल भोथली में 132 बच्चों का स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सेजेस, आरडी तिवारी आमापारा में 148 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 4 बोरियाकला में 128 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शीतलापारा, उडिय़ापारा में 149 बच्चों कि स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला खपरीकला में 155 बच्चों की स्क्रीन की पूरे जिले में आज कुल 837 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
०





















