जाजग़ीर, 01 मई (आरएनएस)। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषण आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोपी सुनील कश्यप उर्फ मोलू पिता श्री राम कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गौद जांजगीर है पीडि़त ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा पहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
विवेचना के पता चला कि नाबालिक बालिका को आरोपी सुनील कश्यप उर्फ मोलू अपने साथ ले जाकर रखा है और शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा है जिससे परेशान होकर नाबालिक पीडि़ता ने घटना की सूचना अपने घर वालों को दिया जिस पर पीडि़ता के परिजनों के द्वारा इसकी सूचना थाना कोतवाली में दिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, ष्टस्क्क कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत की ओर रवाना किया गया जिसे घेराबंदी कर ग्राम गौद से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील कश्यप निवासी गौद बताया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर तथा डरा धमका कर लगातार शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत, हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा।
०


