० स्वयं के व्यवसाय से सालाना अर्जित कर रहीं 1 लाख 80 हजार रूपए तक की आय
रायपुर, 27 मई (आरएनएस)। बिहान योजना की सहायता से व्यवसाय शुरू कर आज इन्द्राणी मेश्राम सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय अर्जित कर रही हैं जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बनीं हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई हैं।
मेश्राम पूर्व में गृहणी थीं एवं घर के काम-काज में अपना समय बिताती थीं। एक दिन बिहान की सीआरपी दीदीयां सर्वे करते हुए उनके घर आईं और समूह से जुडऩे के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले भी वे समूह से जुड़ी थीं लेकिन बिहान के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसके पश्चात् वे बिहान से जुड़ी जिसमें 10 सदस्य थे।
बिहान से जुडऩे के बाद उन्हें पता चला कि वे सीआईएफ लेकर अपनी आजीविका का कार्य शुरू कर सकती हैं इसके बाद उन्होंने एमसीपी राशि 60 हजार रूपए प्राप्त कर फैंसी स्टोर्स की शुरूआत की, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। साथ ही उन्होंने बैंक से 1 लाख रूपए ऋण लेकर किराना स्टोर्स, आटा चक्की एवं रोल सेंटर की स्थापना की, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी सुदृढ़ हो गई। इस कार्य से वे आत्मनिर्भर बनी हैं व अपने पति के कार्यों में सहयोग भी कर रही हैं।
मेश्राम ने कहा कि अब मैं लखपति दीदी बन गई हूँ और मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब मैं आपने परिवार व समाज में सम्मानपूर्वक रहती हूँ, जिसके लिए मैं बिहान योजना का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।
०


