० 2013 बैच के अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, पदस्थापना आदेश अलग से होगा जारी
रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार -2013 बैच के 61 सब-इंस्पेक्टर (एसआई)- को पदोन्नत कर -इंस्पेक्टर- बनाया गया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) -अरुण देव गौतम- द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत सभी पात्र अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह पदोन्नति विभागीय प्रक्रिया के तहत की गई है। इससे पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता और सेवा के अनुरूप नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
देखें पदोन्नत अधिकारियों की सूची :- (सूची संलग्न)
०



