Author: tarun sardar
0-अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन 0-50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ जामुल,15 दिसंबर (आरएनएस)। जामुल की पुण्यभूमि पर आज सनातन संस्कृति के गौरवशाली अध्याय का शुभारंभ भव्य-दिव्य श्री राम कथा महोत्सव के भूमि पूजन के साथ हुआ। अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने वेद-मंत्रोच्चार, आहुति, स्वस्ति व वैदिक विधि-विधान के मध्य भूमि पूजन संपन्न कराया। इस पावन अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में श्री दिलेश्वर उमरे व श्री केदार राम साहू ने विधिवत सहभागिता कर धर्मकार्य का पुण्य लाभ अर्जित किया। भूमि पूजन के साथ ही…
नईदिल्ली,15 दिसंबर। सरकार वोडाफोन-आइडिया (वीआई) के 83,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित समायोजित सकल राजस्व बकाया पर 4-5 साल की ब्याज-मुक्त मोहलत दे सकती है। यह एक ऐसा कदम है, जो नकदी की कमी से जूझ रहे दूरसंचार कंपनी को तत्काल राहत प्रदान कर सकता है। इस खबर से कंपनी के शेयर सोमवार (15 दिसंबर) को 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सुबह के कारोबार में कीमत 12.03 रुपये/शेयर हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मोरेटोरियम खत्म होने के बाद वीआई को बकाया राशि 6 किस्तों में चुकानी होगी, लेकिन देनदारियों के…
नईदिल्ली,15 दिसंबर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज (15 दिसंबर) दबाव देखने को मिल रहा है। सुबह 11:13 बजे बिटकॉइन की कीमत 89,608 डॉलर पर पहुंच गई, जिसमें पिछले 24 घंटों में 0.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट से कुल क्रिप्टो बाजार मूल्यांकन 130 अरब डॉलर (लगभग 11,700 अरब रुपये) से ज्यादा घटकर 2.98 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 270 लाख करोड़ रुपये) रह गया। सुबह के कारोबार में बिटकॉइन 87,996 डॉलर तक फिसला, जिससे बाजार कमजोर दिखा। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह बिटकॉइन का 90,000 डॉलर का अहम स्तर बनाए न रख पाना है। जब यह सपोर्ट टूटा, तो…
मुंबई,15 दिसंबर। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसमें हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। सोमवार (15 दिसंबर) को डॉलर के मुकाबले रुपये सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा कमजोर होकर 90.63 प्रति डॉलर पर आ गई, जिससे इसने 12 दिसंबर को दर्ज किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर 90.55 को पार कर लिया। सालाना आधार पर इसमें लगभग 5.6 फीसदी की गिरावट आई है। जानकारों का मानना है कि रुपये पर संरचनात्मक और अल्पकालिक कारकों का मिला-जुला प्रभाव पड़ रहा है। अमेरिका के साथ व्यापार…
मुुंबई,15 दिसंबर। भारतीय शेयर बाजार में आज (15 दिसंबर) सुबह-सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 320 अंक गिरकर 84,944 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 सुबह 9.50 बजे 112 अंक टूटकर 25,935 पर पहुंच गया। बीते 2 सत्रों की तेजी पर ब्रेक लगा है और सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों का मूड कमजोर है। आज गिरावट की सबसे बड़ी वजह रुपये की कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 90.63 तक फिसल गया, जो अब तक…
0-अभिषेक ने पूरे किए अपने 300 टी-20 छक्के नईदिल्ली,15 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से बढ़त हासिल की। धर्मशाला में हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की पारी (35) की मदद से 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। टॉस हारकर पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक (1) और रीजा हेंड्रिक्स…
नईदिल्ली,15 दिसंबर। जोशना चिनप्पा, अभय सिंह और अनाहत सिंह ने मिलकर भारत को पहला स्क्वाश विश्व कप जिताते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल चेन्नई में अपने पहले विश्व कप फाइनल में खेलते हुए भारतीय टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया और हांगकांग के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ये खिताब जीतने वाला एशिया का पहला देश बना। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं। अनुभवी खिलाड़ी चिनप्पा ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी। दुनिया में 79वें रैंक वाली जोशना ने शुरुआती चुनौतियों का…
नईदिल्ली,15 दिसंबर। इस समय खेली जा रही एशेज सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम हार चुकी है। अब 17 दिसंबर से बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से एडिलेड में भिडऩा है। इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है, जिसमें जोश टंग को मौका मिला है, जबकि गस एटकिंसन बाहर हो गए हैं। आइए टीम पर एक नजर डालते हैं। एशेज सीरीज में एटकिंसन को शुरुआती 2 टेस्ट में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट लिए थे। उन्होंने पहले पर्थ टेस्ट में कोई…
