बलरामपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र में निजी कोचिंग संचालित करने वाले शिक्षक संजय चक्रवर्ती ने 10वीं कक्षा की छात्रा को सभी बच्चों की छुट्टी के बाद अपने घर बुलाया।
आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ गलत हरकत की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

