Author: tarun sardar
नईदिल्ली,05 दिसंबर। भारत के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने 3 साल, 7 महीने और 20 दिन की उम्र में शतरंज के खेल में इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) की आधिकारिक रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने अनिश सरकार का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 3 साल, 8 महीने और 19 दिन की उम्र में यह उपलब्धि पाई थी। सर्वज्ञ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी रैपिड रेटिंग 1,572 की है। एफआईडीई की रेटिंग पाने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कम से कम एक एफआईडीई रेटेड खिलाड़ी को हराना जरूरी होता…
मुंबई,05 दिसंबर। भारतीय उद्योग और परोपकार जगत से जुड़ी प्रमुख शख्सियत, सिमोन टाटा का शुक्रवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन के कुछ समय बाद ही टाटा परिवार और बिजनेस जगत में शोक की लहर फैल गई. सिमोन टाटा स्वर्गीय रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की मां थीं. सिमोन टाटा को भारत की प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रैंड लैक्मे के विकास में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने लैक्मे को एक टॉप ब्रैंड में बदलने और इसके विस्तार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. 1996 में…
मुंबई,05 दिसंबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए इसे 5.25 प्रतिशत पर ला दिया. इस फैसले का असर बाजार पर तुरंत दिखा, खासकर रेट-सेंसिटिव सेक्टरों में. रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयर तेजी से बढ़े. रेपो दर में कमी के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गई. प्रेस्टीज, डीएलएफ और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर 2 प्रतिशत तक बढ़ गए. ब्याज दर में कटौती से होम लोन सस्ता होता है, जिससे घरों की खरीद में बढ़ोतरी होती है और रियल…
मुंबई,05 दिसंबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 5.50 प्रतिशत से घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी. इस कदम से होम लोन और अन्य कर्ज पर ब्याज दरों में कमी आने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं की ईएमआई कम होगी और बैंक कम दरों पर लोन ऑफर कर सकते हैं. छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का निर्णय…
मुंबई,05 दिसंबर। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ खुले, क्योंकि निवेशक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. तीन दिनों तक चली बैठक के बाद समिति आज सुबह 10 बजे रेपो रेट की घोषणा करेगी, जिसके चलते बाजार की शुरुआत से ही सतर्क रुख देखने को मिला. सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 85,187 के स्तर पर खुला, जो पिछले सत्र की तुलना में 79 अंक या 0.09 प्रतिशत नीचे था. इसी तरह, निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखी गई और यह 26,021 पर खुलते ही 12 अंक…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस की समस्या ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। घरेलू बाजार में 60 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी वाली एयरलाइंस लगातार उड़ानें रद्द कर रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे मोनोपॉली (एकाधिकार) का खेल बताया है। उन्होंने एक्स पर पिछले साल नवंबर में लिखे एक लेख को साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर गहराई से बात की है। कांग्रेस सांसद राहुल ने एक्स पर लिखा, इंडिगो की नाकामी इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। इंडिगो की पिछले तीन दिनों से रद्द हो रही उड़ानों की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। किसी की कनेक्टिक फ्लाइट छूटी है तो कई बड़े आयोजन में शामिल होने से पीछे रह गया। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के हुबली से सामने आया, जहां एक नवदंपति अपनी ही शादी के रिसेप्शन में नहीं शामिल हो सके। दंपति घर से 1,482 किलोमीटर दूर रहकर ऑनलाइन अपनी पार्टी में शामिल हुए। हुबली की मेधा क्षीर सागर और ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाले संगम दास, दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। देश भर में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों की ड्यूटी से जुड़े नए नियमों को आंशिक तौर पर वापस ले लिया है। इन्हीं नियमों की वजह से कई एयरलाइंस को स्टाफ की कमी से जूझना पड़ रहा था। इंडिगो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी, जिसने आज दिल्ली हवाई अड्डे से सारी उड़ानों को रद्द कर दिया था। डीजीसीए ने चालक दल की एक प्रमुख ड्यूटी आवश्यकता में ढील दी है, जिससे इंडिगो के सामने परिचालन संकट आ गया था। एक…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। पिछले कुछ दिनों से भारी दिक्कतों का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइंस ने परिचालन सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। उसने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचित किया है कि वह सोमवार 8 दिसंबर से उड़ानों का संचालन कम करना शुरू कर देगी। उसने उम्मीद जताई है कि 10 फरवरी तक उड़ान का स्थिर संचालन सामान्य और पूरी तरह से बहाल हो जाएगा। हालांकि, अभी 8 दिसंबर तक कुछ उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने डीजीसीए से पायलटों के लिए संशोधित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों में रात्रिकालीन संचालन से जुड़े कुछ बदलावों को…
नईदिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। यात्रा के लिए इंडिगो की उड़ान बुक करने वाले यात्रियों को शुक्रवार को तीसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने गुरुवार को 550 से अधिक उड़ानें रद्द की थी, जबकि शुक्रवार को 400 से अधिक उड़ानें रद्द हैं। दिल्ली और चेन्नई हवाई अड्डे से सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं। आज रद्द उड़ानों में कम से कम 330 उड़ानें मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद की हैं, जिससे हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मची है। इंडिगो की अव्यवस्था से हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी है। यात्री एयरलाइंस कर्मचारियों पर गुस्सा उतार रहे हैं।…
