Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के हुए उपचुनाव का बुधवार को परिणाम आए गए हैं। इसमें भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा ने 12 में 7 सीटें जीत ली हैं, जबकि पहले उसके पास 9 सीटें थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। एक अन्य सीट निर्दलीय ने जीती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शालीमारबाग- बी वार्ड से भाजपा उम्मीदवार अनीता जैन ने जीत हासिल की है। दिल्ली के मुंडका, शालीमार बाग- बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी,…
काबुल,03 दिसंबर। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में तालिबानी शासन के न्याय का एक अलग रूप देखने को मिला। यहां जिस व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का दोषी ठहराया था, उसे दर्शकों से भरे स्टेडियम में गोलियों से भून दिया गया। व्यक्ति को सजा एक 13 साल के बच्चे ने दी, जिसके परिवार के 13 सदस्यों को दोषी व्यक्ति ने मारा था। सजा को देखने के लिए स्टेडियम में 80,000 से अधिक लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो है। तालिबान गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने बताया कि ताला खान का बेटा आरोपी मंगल को करीब 10…
वाशिंगटन, 03 दिसंबर। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अति सुरक्षित व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप विचाराधीन विस्तारित यात्रा प्रतिबंध के तहत 30 से अधिक देशों के विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसके लिए ट्रंप प्रशासन 30 देशों को संशोधित सूची में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। आगे इसमें कई अन्य देशों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा विभाग आगे की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। यह अंतिम चरण में हैं…
कुआलालंपुर,03 दिसंबर। विमान हादसों की कड़ी में मलेशिया का एमएच370 विमान हादसा एक आश्चर्यजनक मामला है, जिसमें विमान आसमान से अचानक लापता हो गया था। विमान हादसे के एक दशक बाद भी अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में इसकी जांच दोबारा से शुरू की जाएगी। मलेशियाई अधिकारियों ने कहा है कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच370 के मलबे की खोज 30 दिसंबर को फिर से शुरू होगी। हादसे के समय विमान में 239 लोग सवार थे। विमान की खोज इस साल मार्च में शुरू हुई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उसे स्थगित कर दिया…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हुई घटना के लिए फटकार जारी की गई है। हर्षित ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया, जो ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है जो किसी बल्लेबाज को आउट होने के बाद अपमानित करें या आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसाए। उनके जश्न को इसी श्रेणी में पाया गया, जिसके चलते उन्हें चेतावनी दी गई। यह घटना रांची वनडे में हुई। दक्षिण अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हर्षित ने डेवाल्ड ब्रेविस…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम सीरीज के दूसरे वनडे में आमने-सामने हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की यह वनडे में लगातार 20वीं टॉस हार है। सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली थी। वह सीरीज में 1-0 से आगे हैं। आइए मैच से जुड़ी अहम जानकारी पर नजर डालते हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव,…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में कंगारू टीम 1-0 से आगे है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ये मुकाबला जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेंगे। ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। ऐसे में आइए इस मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट (14) खेले हैं। इसमें से उन्होंने 13 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ पिछले साल गाबा में…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये ने सभी को चिंताओं में डाल रखा है, वहीं यह स्थिति भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता बजाज के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इससे उसको निर्यात किए गए वाहनों पर ज्यादा मुनाफा हो रहा है। यही कारण है कि कंपनी के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने रुपये में गिरावट के दौर को उनके लिए पार्टी टाइम बताया है। यह भी बताया कि इससे कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा है, रुपये की कीमत में धीरे-धीरे गिरावट हमारी जैसी कंपनी के लिए बहुत…
नईदिल्ली,03 दिसंबर। मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये में भारी गिरावट के कारण बुधवार (3 दिसंबर) को घरेलू बाजार सोना-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। चांदी 3,126 रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 1.84 लाख रुपये/किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने का वायदा भाव बढ़कर 1.30 लाख रुपये/10 ग्राम हो गया। इंट्राडे में सोने की कीमत 1.28 लाख रुपये/ 10 ग्राम के बीच बना रहा। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट के कारण सर्राफा कीमतों में और तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी, 2026 अनुबंध के लिए सोना वायदा भाव 1,007 रुपये या 0.78 प्रतिशत बढ़कर…
मुंबई,03 दिसंबर। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शांत खुला, शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में बहुत कम उतार-चढ़ाव दिखा। सेंसेक्स सिर्फ 12 पॉइंट बढ़कर 85,151 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18 पॉइंट गिरकर 26,014 पर आ गया. सेंसेक्स के ज़्यादातर बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे इंडेक्स में गिरावट आ रही थी. सुबह के सेशन में एचयूएल, टाइटन, टाटा मोटर्स पीवी, एनटीपीसी, बीईएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर टॉप लूजऱ में शामिल थे. बड़ी कमजोरी के बावजूद, कुछ हैवीवेट शेयरों ने गिरावट को रोकने…
