Author: tarun sardar

हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शनिवार को सेनानायक तृप्ति भट्ट के साथ 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। सेनानायक तृप्ति भट्ट ने कहा कैंपस में सड़क निर्माण कार्य जवानों एवं उनके परिवारों के लिए जरूरी है। इस अवसर पर सहायक सेनानायक राकेश रावत, शिविर पाल, आदेश कुमार, सभासद डॉ. राजकुमार यादव, कैलाश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Read More

हरिद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय सेना की खडग़ कोर के अंतर्गत आने वाली रैम डिविजन ने एक्सरसाइज “रैम प्रहार” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जीओसी–इन–सी, पश्चिमी कमांड, ने हरिद्वार में 22 नवम्बर 2025 को अभ्यास के समापन पर सैन्य अभ्यास का निरीक्षण और मान्यकरण किया। यह एक प्रमुख एकीकृत सशस्त्र सेना एवं सेवाओं का युद्धाभ्यास था, जो भारतीय सेना के आधुनिक, अनुकूलनशील, तेजी और तकनीक-सक्षमता की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अभ्यास ने सेना की परिचालनिक तेजी, बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं तथा भूमि, वायु और साइबर सभी क्षेत्रों में वास्तविक समय में निर्णय लेने की क्षमता…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। सिने अभिनेता पदमश्री स्व.टॉम आल्टर की स्मृति में कराई जा रही अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नंबर व किट वितरित की गई। प्रतिभागियों को दौड़ के लिए तैयार करने के लिए क्रासफिट की ओर से फिजिकल प्रशिक्षण दिया गया। कुलडी स्थित एक होटल प्रांगण में पदमश्री स्व. टॉम आल्टर अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर व किट वितरित की गई। दूसरी ओर दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को फिट रखने के लिए क्रासफिट की ओर से फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही मैराथन में सहयोग के लिए रास्ते भर…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी के एक और मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि रणधीर सिंह नेगी निवासी मोनाल एंक्लेव, पटेलनगर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कहा कि जय किशन नौटियाल और संगीता शर्मा ने न्यूजीलैंड में अपने रेस्टोरेंट में नौकरी का झांसा देकर 5.78 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। सरकारी राशन की दुकान से राशन लेने के लिए फिलहाल ई केवाईसी की बाध्यता नहीं है। 30 नवंबर तक लोग अपने राशन कार्ड का ब्योरा और अपना विवरण जमा करा सकते हैं। शनिवार को खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ई केवाईसी से छूटे लोगों को भी उनका राशन देने के निर्देश दिए। आर्या ने बताया कि जनता से संवाद के दौरान कई लोगों इसकी शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि राशन की दुकान पर मशीन में अंगूठा या रेटिना स्कैन नहीं होने से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। कई बार घर के मुखिया…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। पटेलनगर थाना क्षेत्र के मोरोवाला में खेत पर पहुंचे किसान पर नशा करने वाले 15 युवकों ने हमला कर दिया है। घटना बीते 11 नवंबर की है। पीडि़त किसान मोहम्मद आबिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में बुआई के लिए पानी की डोल दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान 10-15 स्थानीय युवक खेत में आकर जुआ खेलने और नशा करने लगे। जब आबिद ने उन्हें खेत से जाने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। आबिद के बुजुर्ग माता पिता बीच बचाव में आए। उनके…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से मंच संस्था के सहयोग से आयोजित जश्न-ए- देहरादून कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। उत्तराखंड, गाजियाबाद, दिल्ली, बनारस और राजस्थान से आए युवा और प्रतिष्ठित शायर और कविताओं से समां बांधा। संस्थापक कुलदीप सिंह धरवाल, आतिफ क़ुद्दूसी की निजामत और अध्यक्ष मीरा नवेली के सानिध्य में कवि हलधर, अनुज कपूर, कैफी कुनाल, मिर्जा असजद देवबंदी, आयुष शर्मा, राजीव बिल्ला, डॉ. प्रियंका नेगी, सागर यदुवंशी, फाल्गुनी पवि, प्रेरणा सिंह, प्रशांत कौशिक, आशु चंद्रा, प्रियंका नेगी, उमा गोस्वामी, सौम्या बेनीवाल शिवानी…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस उपलक्ष में अष्टांग योग वेलनेस सेंटर की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए गए। शनिवार को इंदिरानगर स्थित सुंदर पार्क में आयोजित शिविर में 475 प्रतिभागियों ने एक साथ 32 योगासन किए। सेंटर के संस्थापक आचार्य विक्रम ने कहा कि उत्तराखंड में इस पैमाने की पहली उपलब्धि है, जहां 475 प्रतिभागियों ने एक साथ 32 योगासन किए हैं। कहा कि कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करना…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। पढ़ाई-लिखाई की उम्र में एक 13 वर्षीय किशोर से मीट की दुकान पर खतरनाक काम करवाने के लिए मजबूर किया गया। हाथ में चापड़ थमाकर उससे मीट कटवाया गया। आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बाल श्रम के आरोप में केस दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि जिला टास्क फोर्स और लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर की टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान माजरा माफी स्थित विकास झटका मटन नाम की मीट की दुकान पर छापा मारा गया। वहां 13 वर्षीय…

Read More

देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने मसूरी में नगर पालिका के सहयोग से सड़क किनारे से संचालित होने वाले रेंटल बाइक और टैक्सियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां तीन टीमों ने रेंटल बाइक के दो सेंटर सील किए। जबकि 80 वाहनों के चालान और 25 सीज किए हैं। कार्रवाई से रेंटल बाइक और टैक्सी संचालकों में दिनभर हड़कंप रहा। सहायक संभागीय अधिकारी ने चक्रपाणी मिश्रा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि मसूरी में रेंटल बाइक और टैक्सियां नियमानुसार नहीं चल रही हैं। जिन पतों पर लाइसेंस लिए गए हैं, वहां से संचालन नहीं हो रहा है।…

Read More