Author: tarun sardar

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मण दास, माता रामबाई रामऋषि एवं माता केसर देवी की पुण्यतिथी पर विभिन्न अखाड़ों के संत महापुरुषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित रामनिवास आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी दिनेश दास महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि संत महापुरुषों के सानिध्य में ही जीवन को दिशा मिलती है और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। समाज के प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन माता रामबाई रामऋषि, माता केसर देवी एवं स्वामी लक्ष्मण दास ने सनातन धर्म के…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चिंटू पुत्र सतपाल, निवासी राजीव नगर से 50 पव्वे देसी शराब और हरीश जौली पुत्र स्व. सिकंदर लाल, निवासी शिवानीपुरम से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने की है।

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार को उत्तरी हरिद्वार के खडख़ड़ी क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली की सप्लाई बाधित रही। इस दौरान क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी बड़ी परेशान रही। फॉल्ट सही होने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी, जिससे लोगों को राहत मिली। सोमवार को सुबह 11 बजे ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण खडख़ड़ी, गंगाधर महादेव नगर, रेलवे फाटक कॉलोनी आदि क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत लाइन की मरम्मत…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। गरीब, असहाय और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने सभी एसडीएम, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में अलाव जलाने के लिए स्थान तुरंत चिन्हित किए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को रात में राहत मिल सके। साथ ही रैनबसेरों का निरीक्षण कर बिस्तर, बिजली, साफ पानी, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सहित…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपर जिला जज एफटीएस कोर्ट न्यायाधीश रमेश सिंह ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास और दो लाख 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 22 अप्रैल 2023 को मंगलौर क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची अपने भाई और मामू के साथ मेला देखने घर से गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शिकायतकर्ता पिता ने बच्ची के मामू…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ओबीसी के साथ भेदभाव कर रही है। जिनको ओबीसी आरक्षण का अधिकार मिलना चाहिए था उन्हें नहीं मिल रहा। राज्य सरकार ने जातियां तो बढ़ा दी लेकिन आरक्षण का अनुपात नहीं बढ़ाया। पर्वतीय क्षेत्रों के ओबीसी तो लाभ ले रहे हैं, लेकिन मैदानी क्षेत्र को नहीं मिला। पर्वतीय क्षेत्रों के अग्रणी लोग भी आरक्षण का लाभ ले रहे इसे हटाना चाहिए। महासभा इसके विरोध में कोर्ट का सहारा भी ले सकता है। ओबीसी आरक्षण का लाभ योग्य पात्र को मिलना चाहिए। सोमवार को…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से धरना दे रहे भाकियू (क्रांति) के किसानों ने मांगें पूरी होने पर कार्यालय पर तालाबंदी खोलकर धरना समाप्त कर दिया। किसान सुविधानुसार बंद पड़े 14 गन्ना केन्द्र खोलने की मांग कर रहे थे। सहायक गन्ना आयुक्त के साथ भी बैठक बेनतीजा रही थी, जिसके बाद किसानों ने तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस दौरान किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को भी बंधक बना लिया था। तालाबंदी के कारण कर्मचारी कोई भी कार्य नहीं कर पा रहे थे जिससे सरकारी कार्यों में देरी हो रही…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार स्थित गायत्री विद्यापीठ के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उत्सव-2025 का सोमवार शुभारंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या तथा गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल शैफाली पंड्या ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम का आरंभ ओजस्वी राष्ट्रभक्ति गीत के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण में देशभक्ति का जोश भर दिया। इसके बाद मैदान में उपस्थित नौनिहालों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उद्घाटन के अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. पंड्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना मनुष्य को अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री गेट चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक नवीन त्यागी की आधी उंगली कटकर अलग हो गई, जबकि रिक्शे में बैठी सवारी किशन के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। दोनों को 108 एंबुलेंस से मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया। बाद में किशन को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति गंगवार के मुताबिक नेहरू कॉलोनी, सीता विहार निवासी नवीन त्यागी…

Read More

हरिद्वार,17 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पथरी थाना पुलिस ने बादशाहपुर-हर्षिवाला सड़क पर चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गंगाराम पुत्र रतन सिंह, निवासी ग्राम भुवापुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसओ मनोज नौटियाल ने की है।

Read More