Login
Author: tarun sardar
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को संस्कृतिक सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डोईवाला स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. सुमेर चन्द रवि, विशिष्ट अतिथि राज्य किसान सैनिक एकता मंच के महासचिव दरपान बोरा ने किया। उन्होंने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आयोजित हुए विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला पाल ने बताया कि सांस्कृतिक…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 42 सीटों पर उपचुनाव होना था, जिनमें से केवल चार सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इन चार सीटों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच 30 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। रविवार को डोईवाला विकासखंड में पंचायत सदस्यों की सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। जिसके बाद सभी पदों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। उपचुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि शांतिपूर्ण, पारदर्शी और…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर में रविवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने समाज मे नारी शक्ति की महत्ता और शिक्षा और संस्कारों में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गीत और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता अध्यापिका आशा बिष्ट ने परिवार की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी सृजन की प्रतीक है। डॉ. कामिनी लखेड़ा ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। वह उन पेड़ों की देखरेख भी करनी चाहिए।…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। पेनिसिया हॉस्पिटल एवं भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 208 लोगों ने पहुंचकर चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने चिकित्सकों एवं आयोजन टीम का आभार जताते हुए अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन तेवानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभूति श्रीवास्तव, जनरल फिजिशियन डॉ.…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग की ओर से केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) और फिक्की के सहयोग से राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पेट्रोरसायन एवं प्लास्टिक क्षेत्र में पुनर्चक्रण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और चक्रीय अर्थव्यवस्था आदि पर मंथन किया। शनिवार देर रात डोईवाला स्थित सिपेट संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने कहा कि कार्बन कैप्चर एवं उपयोग ढांचा, हरित भारत मिशन, बायोप्लास्टिक नीति, मजबूत ईपीआर मानदंड और वेस्ट टू वेल्थ जैसे कार्यक्रम देश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को नई…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, संघर्ष और सेवा की नीति पर आगे बढ़ रही है, और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बातें उन्होंने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वायदों से परेशान है। भाजपा राज में जनता को सिर्फ ठगा जा रहा है। इसलिए आगामी विधानसभा…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। टिहरी विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक में लोगों को सीवर लाइन की सुविधा जल्द मिलेगी। इसके लिए यहां लगभग 151 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को टिहरी विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक में ऋषिकेश विधायक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 150 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से डाली जाने वाली सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीवर लाइन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर निकासी एवं…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए मुनिकीरेती और तपोवन में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने शिवपुरी से लेकर खारास्रोत तक राफ्टिंग की, जिससे दिनभर गंगा रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी दिखी। खतरनाक रैपिडों पर पर्यटकों के लिए राफ्टिंग का रोमांच दोगुना होता भी दिखा। शांत पहाड़ी घाटियों में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों का शोरगुल भी गूंजता रहा। रविवार को सुबह से ही दिल्ली, एनसीआर, यूपी और हरियाणा से राफ्टिंग के लिए पर्यटकों का तांता मुनिकीरेती में लगना शुरू हुआ। राफ्टिंग कंपनियों के कार्यालयों में बुकिंग के लिए सुबह से दोपहर तक पर्यटक जुटे दिखे।…
ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। शहर और आसपास क्षेत्र में रेंटल बाइक-स्कूटी का कारोबार तेजी से उभर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को कर्मिशयल दोपहिया वाहन किराये पर देकर आमदनी का नया जरिया मिला है, लेकिन अब यह माध्यम उनके लिए मुनाफा कम नुकसान की वजह ज्याद बन गया है। बाइक-स्कूटी रेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित गुप्ता के मुताबिक लाइसेंस होने पर पर्यटक को प्रति दोपहिया वाहन 600 रुपये शुल्क पर दिया जा रहा है। उन्हें वाहन ले जाते समय हेलमेट भी दिया जा रहा है, जिससे कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने हैरानी जताई कि कई पर्यटक ट्रैफिक…
रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। रविवार को सुबह पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री और ईंट भ_े के मजदूरों, कोल्हुओं, घरेलू किरायेदारों और अन्य संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई में विशेष रूप से उन मकान मालिकों पर नजर रखी गई, जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। जांच में पाया गया कि 10 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। उन सभी के खिलाफ एक लाख रुपये के चालान किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किरायेदारों का सत्यापन न कराना…
