ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, संघर्ष और सेवा की नीति पर आगे बढ़ रही है, और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बातें उन्होंने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वायदों से परेशान है। भाजपा राज में जनता को सिर्फ ठगा जा रहा है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की तरफ आस लगाए हुए है और परिवर्तन निश्चित है। निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा शासन में जनता को निराशा मिली है। प्रदेश अब जवाबदेह और संवेदनशील नेतृत्व की मांग कर रहा है, जिसे कांग्रेस ही पूरा कर सकती है। इससे पूर्व जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, तिलक राज बेहड़ और काजी निजामुद्दीन का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जौलीग्रांट से कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से डोईवाला होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुए। मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, अश्विनी बहुगुणा, जयेंद्र रमोला, ताजेंद्र सिंह, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, उमेद बोरा, रणजीत सिंह बॉबी, मुकेश प्रसाद, अमित सैनी, सुनीता बंसल, मंजू राज, अफसाना, रेखा कांडपाल, रश्मि देवराड़ी, हेमा पुरोहित, विनय सारस्वत, विजय सारस्वत, लेखराज भंडारी, ओम गोपाल रावत, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र रावत, राकेश अग्रवाल, महेंद्र भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

