ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को संस्कृतिक सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डोईवाला स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. सुमेर चन्द रवि, विशिष्ट अतिथि राज्य किसान सैनिक एकता मंच के महासचिव दरपान बोरा ने किया। उन्होंने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आयोजित हुए विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला पाल ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह में इंद्रमणि बडोनी सदन, शहीद भगत सिंह सदन, गौरा देवी सदन तथा महारानी अवंती बाई लोधी सदन के सभी बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें 20 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों में इंद्रमणि बडोनी सदन के कृष्णा सेमवाल, कुमारी दिया, दक्ष, अवनी ईसिका गोयल, मीनाक्षी, कुमारी दिया, चिराग, अक्षत तथा शहीद भगत सिंह सदन की अमनप्रीत कौर, रमनदीप कौर , धीरज कुमार, रूपाली, अक्षत सिंह, हैत्तविक सिंह, गौरा देवी सदन से कुमारी प्रीति, मानवी, ज्योति तथा महारानी अवंती बाई लोधी सदन की आयत नाज और रिया ने अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार इंद्रमणि बडोनी सदन ने 9 पुरस्कार, भगत सिंह सदन ने 6 पुरस्कार, गौरा देवी सदन ने तीन पुरस्कार तथा महारानी अवंती बाई लोधी सदन ने दो पुरस्कार प्राप्त किये। इसके साथ ही इंद्रमणि बडोनी सदन ने सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करके जीत हासिल की। मौके पर विद्यालय प्रबंध निदेशक उदय चन्द पाल, नीलम सिंह, नूपुर छेत्री, जानवी, याचना प्रजापति, ऋचा पाल, वंदना, आयुष पाल, अलीशा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

