Author: tarun sardar

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता हो गई। लापता महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सुभाष चंद्र निवासी रामनगर रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 55 वर्षीय बहन मेमो 15 नवंबर को अपने घर ग्राम गदरजुडड़़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। गुम्मावाला स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में रविवार को स्काउट एवं गाइड की ओर से प्रवेशिका शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने प्रधानाचार्य को स्कार्फ और गूगल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य उनियाल ने भी वैभव गौड़ को पट्टा एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने बच्चों को स्काउट एवं…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। किशनपुर जमालपुर निवासी एक ग्रामीण ने कुछ लोगों पर जबरन काम छोडऩे का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशनपुर जमालपुर निवासी इमरान हुसैन ने तहरीर में बताया कि वह 2005 से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। लंबे समय से सेवा देने के बावजूद कुछ लोग अब उसे नौकरी से निकालना चाहते हैं। आरोप है कि फैक्ट्री से स्वयं त्यागपत्र देने का दबाव बनाया…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। लंढौरा में घर से 35 हजार रुपये और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। लंढौरा के मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी मनफूल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 नवंबर को दिन में वह सपरिवार मकान की छत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी ने घर घुस कर आलमारी का ताला तोड़ कर 35 हजार रुपये, गले का सोने का सेट, एक सोने का टिक्का, चांदी की पाजेब और अंगूठी समेत कई आभूषण चोरी कर लिए हैं। पीडि़त जब अपने परिवार के साथ छत से नीचे आया…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे के व्यापारी ने रविवार को एक युवती पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित कराई और फोन बंद कर लिया। पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की द्वारा रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में प्रतिभा अलंकरण एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने की। जबकि संचालन उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी एवं महामंत्री श्याम कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 200 मेधावी विद्यार्थियों को समिति की ओर से स्मृतिचिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मेडिकल, एनडीए, सीडीएस में चयनित छात्रों तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। हार्टफुलनेस संस्था की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित ग्रीन हार्टफुलनेस रन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रतिभाग कर दौड़ लगाई। हरिद्वार रोड स्थित सहजपुरम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया और हार्टफुलनेस संस्था की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की दूरी दो किलोमीटर से चार किलोमीटर तक रखी गई। इसमें बच्चे, युवा और वृद्ध सबने भागीदारी की। प्रतियोगिता के…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। आईआईटी स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में रविवार को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान पूरी प्रतियोगिता में 16 मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रवि मोहन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वस्थ, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं बल्कि संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार देशवाल ने की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। मंगलौर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में कुंभ मेले में तैनात सहायक अभियंता की कार को एक तेज रफ्तार लोडर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा मंगलौर के कुरड़ी गांव के पास मुख्य मार्ग पर हुआ। कुंभ मेले में तैनात सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार उस समय अपने कार्य के सिलसिले में मंगलौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं मिलने पर बाइक सवार युवकों ने कार चालक की पिटाई कर दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों के आने पर आरोपित युवक वहां से धमकी देकर फरार हो गये। घटना को लेकर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। रविवार की सुबह दो युवक बाइक लेकर भगवानपुर की तरफ से रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक किशनपुर गांव के पास पहुंची तो युवकों ने अपने से आगे जा रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन सड़क पर साइड नहीं मिलने के…

Read More