रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। गुम्मावाला स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में रविवार को स्काउट एवं गाइड की ओर से प्रवेशिका शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने प्रधानाचार्य को स्कार्फ और गूगल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य उनियाल ने भी वैभव गौड़ को पट्टा एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने बच्चों को स्काउट एवं गाइड आंदोलन के महत्व, जिम्मेदारियों और समाज व राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को कई रोचक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। बच्चों ने स्वयं टेंट बनाना सीखा और आकर्षक टेंट तैयार कर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक राजेंद्र भंडारी ने विद्यार्थियों का पंजीकरण किया और उन्हें स्कार्फ व गूगल प्रदान किए। कार्यक्रम में राजेश नौटियाल, रोहित बिजल्वाण, रतन राय, ज्योति, नीरा राजपूत, नीतेश मिश्रा और मीना नौटियाल आदि उपस्थिति रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

