रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता हो गई। लापता महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सुभाष चंद्र निवासी रामनगर रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 55 वर्षीय बहन मेमो 15 नवंबर को अपने घर ग्राम गदरजुडड़़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

