Author: tarun sardar
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए टीम तीन घरों से बिजली चोरी पकड़ी। गुरुवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी की अगुवाई में टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मेहराया में फरहाना खान पुत्री अय्यूब खान, ग्राम मलपुरा में मो. हाशिम पुत्र अब्दुल रहमान और मो. आरिफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी निकट नूरी मस्जिद किच्छा के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। ऊर्जा निगम की टीम में सहायक अभियंता सतर्कता अमित चन्द्र आर्या,…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। गुंडा एक्ट के एक और आरोपी को पुलिस ने जिला बदर किया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन/नजूल) ने हरजीत सिंह उर्फ भाऊ निवासी वार्ड जगतपुरा आवास विकास के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आठ अक्तूबर को उसे जिले की सीमा से बाहर निष्कासित करने का आदेश पारित किया था। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हरजीत को बंधपत्र भरवाकर जनपद सीमा से बाहर भेज दिया। आदेश के अनुसार, जिला बदर व्यक्ति अब ऊधमसिंह नगर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा को पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहने वाले विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ बयानबाजी बंद करनी चाहिए। यदि उन्होंने अपनी झूठी बयानबाजी को बंद नहीं किया तब किच्छा कांग्रेस टीम उन्हें नहीं बख्सेगी। शुक्रवार का पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि विधायक बेहड़ के खिलाफ चीमा एक झूठा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि विधायक की कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए 25 साल पुराना कांग्रेसी कार्यकर्ता आज भी उनके…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल सेक्टर-9 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार सुबह श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों और सहकर्मी श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय श्रमिक हरिशंकर गंगवार उर्फ राजू निवासी भदईपुरा वार्ड गुरुवार रात लगभग 10 बजे नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए गए थे। परिजनों ने बताया कि सुबह तक जब वे घर नहीं लौटे तो उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बार-बार कटता…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप में झपट्टामार कर लोगों से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले झपट्टामार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह मोबाइल और बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि 12 नवंबर को संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज करने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोदी मैदान के पूर्वी छोर पर पीपल के पेड़ के पास से दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम गंगवार पुत्र…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर ट्रांजिट कैंप निवासी 22 वर्षीय सिंटू दुबे उर्फ शिव नारायण दुबे पुत्र ओमप्रकाश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। शुक्रवार सुबह उसकी मां विजयलक्ष्मी दुबे कमरे की सफाई करने पहुंचीं तो सिंटू बिस्तर पर उल्टियों के बीच अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने आवास नगरा तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। उन्होंने जन समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री, फरजाना बेगम ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी रहे।
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। जिले की बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में रिक्त पड़े 124 डायरेक्टर पदों को भरने की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए कुल 267 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की है। अधिकांश वार्डों में एक-एक नामांकन मिलने से कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिले की 35 समितियों की प्रबंध कमेटी के कुल 385 पदों पर फरवरी में हुए चुनाव में 261 पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। चुनावी प्रक्रिया के बीच रोक लगने से 124 पद रिक्त रह गए थे, जिन्हें अब…
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने की अपील की गई। यहां विधायक भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चन्द, प्रदीप कुमार, नासिर खान, बबलू गुप्ता, अराफात, ताहिर, फईम, गोपू रजवार, करन राजपूत रहे।
रुद्रपुर,14 नवंबर (आरएनएस)। बिहार में एनडीए की जीत पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता डीडी चौक पर जमा हुए। मिष्ठान वितरण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास की मुहर लगाई है। यह जन आशीर्वाद की जीत है। हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, राकेश गुप्ता, मूलचंद राठौर,…
