Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। जौलजीबी पुलिस ने किमखोला गांव में जागरूकता शिविर लगाया। थानाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने गांव पहुंचकर राजी जनजाति समुदाय के लोगों को उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न पोर्टल्स, साइबर अपराध से बचने के उपाय, नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान व सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आपदा की स्थिति में भूदेव ऐप को उपयोग करने की विधि के बारे में बताया। टीम में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर जोशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपद अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल विनोद डंडरियाल का 9 नवम्बर 2025 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर है। विनोद डंडरियाल निवासी शांति विहार, गली नंबर 3, आईटीआई टावर के निकट, रुद्रपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) थे। वर्ष 2006 में आरक्षी पद पर भर्ती होने के बाद से उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दीं। विभाग में उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा सहित संपूर्ण अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार शाम अल्मोड़ा नगर में भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चौघानपाटा से शुरू हुई यह रैली शिखर मिलन चौक और रघुनाथ मंदिर से होती हुई मल्ला महल पहुंची, जहां रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राज्य की रजत जयंती का उत्सव मनाया गया। रैली का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने रिबन काटकर किया। मल्ला महल पहुंचने पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आरंभ भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को सल्ट पुलिस ने ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 4/25, अपराध संख्या 25/24, धारा…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को द्वारसों में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, भूमि कानून, भूमि सुधार तथा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन आदर्शों और जन आकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें साकार करने के लिए जनहित की नीतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने नैनीसार और डांडा कांडा…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने रविवार को रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा का दौरा किया। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के साथ उन्होंने आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वामी विवेकानन्द और रामकृष्ण कुटीर से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन, कुटीर में स्थापित संग्रहालय के उद्घाटन तथा शिवानन्द हॉल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के आमंत्रण पर कुलपति प्रोफेसर बिष्ट ने विश्वविद्यालय और कुटीर के बीच होने वाले सहयोगात्मक कार्यक्रमों…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र रवि बिष्ट और राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला के छात्र अभिनव सिंह मेहरा का चयन एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। यह प्रदर्शनी 18 से 23 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें दोनों छात्र उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य से कुल सात बाल वैज्ञानिकों का चयन एनसीईआरटी ने किया है, जिनमें दो प्रतिभागी अल्मोड़ा जनपद से हैं। रवि बिष्ट के मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता हैं, जबकि अभिनव सिंह मेहरा की मार्गदर्शक शिक्षिका नीमा बोरा हैं। रवि बिष्ट ने ‘ऑरडेनोंमेघा आधारित रोबोटिक्स खेती प्रणाली’ नामक…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिले में मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराना और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला समन्वयक (स्वीप) विनोद राठौड़ ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप का स्टॉल लगाया गया। यहां उपस्थित मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के पंजीकरण फॉर्म की जानकारी दी गई और मतदान की महत्ता समझाते हुए उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई। शपथ में हस्ताक्षर…
– जन समस्याओं को गंभीरता से ले सभी अधिकारी, प्राथमिकता पर हो समाधान: डीएम देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जुड़़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता…
अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपद अल्मोड़ा में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश अग्रवाल, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. आर्या, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पैनी आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी आर.एस. गुंज्याल, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा 11 विकासखंडों के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने 11 विकासखंडों में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर…
