अल्मोड़ा,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपद अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल विनोद डंडरियाल का 9 नवम्बर 2025 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर है। विनोद डंडरियाल निवासी शांति विहार, गली नंबर 3, आईटीआई टावर के निकट, रुद्रपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) थे। वर्ष 2006 में आरक्षी पद पर भर्ती होने के बाद से उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दीं। विभाग में उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा सहित संपूर्ण अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस अधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

