Author: tarun sardar
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और चुनावों में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन रजत जयंती जैसे ऐतिहासिक अवसर पर सरकार ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करते हुए उनके हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर गठन ने मांग की है…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के एक नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज ने आरोप लगाया कि नेता अमित बघेल ने सिंधी समाज के इष्टदेवता झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी की और सिंधियों को पाकिस्तानी बताया। जिसके कारण समाज में भारी रोष है और नेता को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए नगर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। रविवार को सिंधी समाज ने स्वामी गंगादास के नेतृत्व में शहीद पार्क में बैठक कर छत्तीसगढ़ के नेता पर कार्यवाही की मांग उठाते हुए प्रदर्शन कर नगर कोतवाली को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि किसी को भी इष्टदेव झूलेलाल के बारे…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में रविवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता इंडियन एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल साइंसेज के अध्यक्ष प्रो. बीडी जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व के लिए कई पीढिय़ों ने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक विषमताओं और सीमित संसाधनों के बीच 25 वर्षों की यह विकास यात्रा अद्भुत और अकल्पनीय रही है। राज्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा बार-बार मनवाया है। विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी विजय भंडारी और रवींद्र भट्ट रहे। विजय भंडारी ने कहा कि हमें मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर कार्य…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में बीते एक सप्ताह से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार को आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सप्ताह भर चले विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की। उन्होंने उत्तराखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कोतवाली के एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई मनोज कुमार व जगदीश कुमार ने छात्र-छात्राओं…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। हल्दी क्षेत्र में शनिवार शाम ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। युवक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को तराई बीज विकास निगम (टीडीसी) बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण कार्य चल रहा था। इसी दौरान लगभग शाम 6:30 बजे अचानक बिल्डिंग की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पोकलेन ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुहेल खान पुत्र मनसफ…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप में एक अक्तूबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि ट्रांजिट कैंप गड्ढा कालोनी में मारपीट और फायरिंग की घटना के कई नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शनिवार को आरोपी विशाल कश्यप पुत्र नन्दकिशोर कश्यप निवासी भदईपुरा वार्ड 14 को उसके घऱ से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर की एक पॉश कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड से मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सुरक्षा गार्ड को सोता हुआ देखकर आग बबूला हो जाता है और उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो दीपावली के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कॉलोनी में तैनात एक गार्ड सोफे पर सोते हुए दिख रहा है। इसी बीच व्यक्ति गुस्से में पहुंचता है और वह पहले सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। व्यक्ति यहीं नहीं…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने लोगों से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि शनिवार को सार्वजनिक स्थान जगतपुरा सिडकुल ढाल पर एक युवक लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था। शिकायत पर अंगद पुत्र अजीत सिंह निवासी सिडकुल ढाल के पास मुखर्जीनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी नज़रिया पोस्ट मजहरिया थाना व जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता निवासी एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका कुछ महीनों से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुचित्रा दास पुत्री सुनील कुमार दास निवासी गगनापुर नदिया, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) कुछ महीने से अपने फूफा शिव कुमार मल्लिक के साथ संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर में…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। मलपुरी में हाईवे किनारे एक खंती में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सरकड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह चीनी मिल के पास स्थित दुकान में काम करता है। रविवार को जब वह दुकान पर था, तभी लोगों से उसे मलपुरी में शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि शव उसके भांजे 32 वर्षीय आकाश पुत्र ओम प्रकाश का है, जो सरकड़ा में अपने परिवार के साथ रहता था।…
