Login
What's Hot
Author: tarun sardar
देहरादून,08 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य के गठन से लेकर आज तक की इन 25 वर्षों की सफल विकास यात्रा में उत्तराखण्ड ने अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, सामाजिक समरसता और…
देहरादून,08 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की 25 वर्ष की गौरवशाली विकास यात्रा का महोत्सव है और हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी यह यात्रा संकल्प, परिश्रम और सफलता की रही है। राज्यपाल ने सभी अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और जननायकों को हृदय से नमन किया जिनके त्याग और संघर्ष से उत्तराखण्ड राज्य का स्वप्न साकार हुआ। उन्होने कहा कि संभावनाओं और सामर्थ्य से ओत-प्रोत युवा उत्तराखण्ड ने राज्य गठन से लेकर अब तक विकास…
अजय दीक्षित कांग्रेस, राजद, वीआइपी और सीपीएम ने बिहार विधानसभा चुनावों में 11 स्थानों पर जैसे वैशाली, कहलगांव, शिवहर, चैनपुर तथा अन्य 7 पर आपस में महागठबंधन होते हुए उम्मीदवार उतार दिए हैं। और लड़ाई को फ्रेंडली फाइट नाम दिया है।इन विधानसभा चुनावों में एनडीए का उम्मीदवार अलग से है ही। बताया जाता है इन 11 स्थानों के अलावा राजद, कांग्रेस नेता एक दूसरे के खिलाफ खूब प्रचार कर रहे हैं और राहुल गांधी,राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए हैं। उल्लेखनीय हैं कि बिहार विधानसभा चुनावों में राजद 141, कांग्रेस 62,…
अजीत द्विवेदी दिल्ली से लेकर पटना तक की मीडिया में चर्चा है कि बिहार में राजद के साथ कांग्रेस का गठबंधन टूटते टूटते बचा और वह भी तब, जब सोनिया गांधी ने दखल दिया और राहुल गांधी सक्रिय हुए। कहा जा रहा है कि राहुल देश के किसी भी हिस्से में रहे लेकिन वे पटना में नेताओं के लगातार संपर्क में थे और हर घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे थे। अंत में सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को पटना भेजा। उनके बाद अविनाश पांडे भी पटना भेजे गए। वे पटना में समन्वय देखेंगे। यह आम धारणा है कि अशोक गहलोत…
विशेषज्ञों को जरूर मालूम होगा कि कृत्रिम बारिश के लिए आसमान में बादलों की कैसी मौजूदगी जरूरी होती है। इस ज्ञान का इस्तेमाल ना करने के कारण उन्होंने दिल्लीवासियों की अपेक्षाएं बढ़ाईं और उन्हें पूरा करने में नाकाम रहे। राष्ट्रीय राजधानी में क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश की नाकामी में कई सबक छिपे हैं। पहले तो इससे यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति जाहिर हुई है कि तकनीक संस्थान एवं विशेषज्ञ सरकारों की मंशा के मुताबिक चलने की ऐसी मानसिकता का शिकार हो गए हैं कि मानों उन्होंने स्वतंत्र राय देने से तौबा कर लिया है। वरना, आईआईटी कानपुर…
नईदिल्ली,08 नवंबर। महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत ने भारत में क्रिकेट प्रसारण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नवी मुंबई में हुए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। इस मैच को जियो हॉटस्टार पर अभूतपूर्व 18.5 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल के बराबर है और इंडियन प्रीमियर लीग की औसत दैनिक पहुंच को पार कर गया। जियोस्टार के अनुसार, आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 को 44.6 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म…
नईदिल्ली,08 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के 5वें और आखिरी टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपनी पारी का 11वां रन बनाते ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,000 रन पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय बने हैं। इसी तरह वह पारी के हिसाब से यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी बने हैं। आइए उनके आंकड़े जानते हैं। अभिषेक ने 1,000 रन पूरे करने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह…
नईदिल्ली,08 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी चिंता की खबर आई है। हाल ही में चोट से उबरने के बाद टेस्ट सीरीज के लिए टीम के शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर से चोटिल हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन शरीर पर एक के बाद एक तीन गेंदें लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा है। पंत को भारत-ए से खेलते हुए सुबह के सत्र में एक के बाद एक तीन गेंदें शरीर पर…
मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संतान से सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढऩे के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शुभ रंग: रेड शुभ अंक: 1 वृष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में न पड़ें, इससे…
