Author: tarun sardar

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। सोमवार देर रात को ग्राम हरजौली जट्ट निवासी आयुष शर्मा रुड़की से अपनी बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी से अपने घर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर जट्ट से पहले एक सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने पीडि़त पर लाठियों और मुक्कों से हमला बोल दिया था। इस दौरान बदमाशों ने आयुष का बैग छीन लिया, जिसमें उनका लैपटॉप, स्मार्टफोन, कीपैड मोबाइल, एक पर्स, 2,500 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड रखे हुए थे। पुलिस ने नारसन क्षेत्र के खेतों में घेराबंदी…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। मंगलवार रात लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिपाही शमशेर खान और राजपाल के साथ लक्सर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें बाइक सवार एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 11.64 ग्राम स्मैक और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अहसान निवासी लादपुर कलां, लक्सर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने ही गांव के इखलाख उर्फ चोना से स्मैक लेकर आगे बेचने आया था।

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई ई रिक्शा भी बरामद की गई है। सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि विशाल पुरी निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की ने सोमवार को एक मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि एक अज्ञात ई रिक्शा चालक द्वारा उसकी साली की इलेक्ट्री स्कूटी को चोरी की है। उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। रुड़की, भगवानपुर और नारसन क्षेत्र में नए नलकूप लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इन इलाकों में नए नलकूप के साथ पुराने नलकूपों में भी आधुनिक उपकरण लगाये जाएंगे ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई में लाभ मिल सके। इन क्षेत्रों में कुछ ऐसे सरकारी नलकूप हैं जिनकी स्थिति ठीक नहीं है। किसानों को इन नलकूपों से सिंचाई के दौरान कोई लाभ भी नहीं मिलता है। लंबे समय से किसान नए नलकूप लगाने की मांग कर रहे थे। इनकी समस्या को देखते हुए नलकूप विभाग ने क्षेत्र में सर्वे किया। जिस क्षेत्र में नए नलकूप की…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। खाद्य पूर्ति विभाग में बुधवार को राशन कार्ड नवीनीकरण, यूनिट जोडऩे और कटवाने से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हो सका। विभाग पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इसका कारण उपनल कर्मचारियों की हड़ताल रहा। विभाग में इन दिनों राशन कार्डों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है, जो 30 नवंबर तक पूरा होना है। इसी को लेकर रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी कई लोग कार्ड नवीनीकरण, यूनिट बढ़ाने या नाम कटवाने जैसे कार्यों के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान उपनल संगठन…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम की टीम ने बुधवार को खंजरपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने अभियान के दौरान 17 लोगों को गंदगी फैलाने का दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया। सभी को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंजरपुर क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोगों ने आबादी वाले इलाके में डेयरी खोल रखी है, जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने से…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। उबैदुर्रहमान निवासी बंदरटोल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सैपन के पुल के पास राजवाहे के नजदीक 12 बीघा भूमि पर यूएसए सोलर सिस्टम पावर प्लांट लगा रखा है। प्लांट उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन को बिजली सप्लाई करता रहा है, लेकिन चोरियों के कारण पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इसका उत्पादन बंद पड़ा है। पीडि़त ने बताया कि पिछले वर्षों में इस प्लांट पर कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्लांट के चौकीदारों को बार-बार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह डर के चलते ड्यूटी करने से कतराने लगे हैं। दो नवंबर…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। तीन दिन पूर्व ग्राम भलस्वागाज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ग्राम बिंदुखड़क निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार नौ नवम्बर की रात करीब 10 बजे चुडिय़ाला भगवानपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान भलस्वागाज स्थित कुंज वाटिका बैंक्वेट हॉल के पास सामने से तेज गति से आ…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा में युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। हर युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर संगठन की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा भारत” के संकल्प को साकार करने…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में समिति संचालकों और समिति सचिव के चुनाव होने हैं। समिति चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को समिति निर्वाचन अधिकारी की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रसारित की जानी थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई। इसी बात को लेकर समिति में उपस्थित अन्य छह सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार, धीरज कुमार, अमित, मासूम अली, अंकित और रितेश का कहना था कि समिति निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने के लिए किसी भी सहायक चुनाव अधिकारी से कोई राय…

Read More