रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम की टीम ने बुधवार को खंजरपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने अभियान के दौरान 17 लोगों को गंदगी फैलाने का दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया। सभी को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंजरपुर क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोगों ने आबादी वाले इलाके में डेयरी खोल रखी है, जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने से नालियां जाम हो रही थीं और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के निर्देश पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक मंसा नेगी के नेतृत्व में निगम की टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि 17 डेयरी संचालक गोबर के निस्तारण की उचित व्यवस्था किए बिना उसे नालियों में फेंक रहे थे। टीम ने सभी 17 लोगों को नोटिस जारी किए और कुल 6200 का जुर्माना वसूला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

