रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। तीन दिन पूर्व ग्राम भलस्वागाज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ग्राम बिंदुखड़क निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार नौ नवम्बर की रात करीब 10 बजे चुडिय़ाला भगवानपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान भलस्वागाज स्थित कुंज वाटिका बैंक्वेट हॉल के पास सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

