Author: tarun sardar

रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विधानसभा सत्र के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि ऐसे बयान से बंगाली समाज आहत है। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक चौहान के बंगालियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने संबंधी बयान से बंगाली समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि देश के बंटवारे के बाद विभिन्न कालखंडों में उत्तराखंड आए बंगाली समाज के लोग यहां के मूल निवासी हैं। बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा उनका अधिकार है। विधायक को बंगाली…

Read More

रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। थाना गदरपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान महतोष चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने रविवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास से दो कट्टे में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ग्राम मोहनपुर नंबर एक निवासी अमन पुत्र श्याम चरण बताया। उसके पास से 194 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके के आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read More

रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय 17वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और गढ़वाली भाषाएं उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को शिक्षा, प्रशासन और शासन में मान्यता देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में विभिन्न विद्वानों ने कुमाउनी भाषा की ध्वन्यात्मकता, व्याकरण और उपभाषाओं पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में कुमाउनी व्याकरण कोश और लोककथा संकलन तैयार करने के प्रस्ताव पारित किए…

Read More

रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 13 वर्षों के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करे। सरकार कांग्रेस के 10 वर्ष बनाम भाजपा के 13 वर्ष की उपलब्धियां जनता के सामने रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सरकार के कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। रविवार को सितारगंज में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जनता में निराशा का माहौल है। चौखुटिया, घनसाली और ऋषिकेश में जनता को स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन करना…

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। जिला अस्पताल में जनपद के पहले गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ हो गया है। गुब्बारा क्लीनिक में डायबिटीज टाइप वन से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मधुमेह से ग्रसित बच्चों को चिकित्सालय के साथ-साथ घर पर भी उपचारात्मक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार को जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल व पीएमएस डॉ.भागीरथी गर्ब्याल ने गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ.नबियाल ने कहा कि डायबिटीज वन से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए गुब्बारा क्लीनिक स्थापित किया गया है। डॉ.प्रशांत अधिकारी, डॉ. नेहा कल्पासी को इसका प्रभारी बनाया गया है। क्लीनिक में नवजात से 13 साल…

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड का आयोजन हुआ। रविवार को एसडीएम मनजीत सिंह,टीआई अयूब अली,जिला क्रीडाधिकारी अनूप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया। बालक-बालिका ओपन, अण्डर-18 बालक, अण्डर-15 बालिका,अण्डर-14 बालक वर्ग में युवक व युवतियों ने दौड लगाई। ओपन बालक वर्ग दौड़ में आशीष उप्रेती ने प्रथम, लक्की कुंवर ने द्वितीय, नितिन बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। ओपन बालिका वर्ग दौड़ में पलक भट्ट ने प्रथम, मोनिका मेहता ने द्वितीय, अंशिका राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-18 बालक वर्ग दौड़ में गौरव कुंवर…

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। सेवानिवृत्त संग्रह अमीन व अनुसेवकों ने पेंशन व ग्रेज्युटी का लाभ न मिलने पर असंतोष जाहिर किया है। सेवानिवृत्त कर्मियों का कहना है कि जुलाई 2022 से पूर्व रिटायर हुए कर्मियों को लाभ दिया जा रहा है,उसके बाद के कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है। सेवानिवृत्त संग्रह अमीन व अनुसेवकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन ग्रेज्युटी का लाभ नहीं मिल रहा है। सेवानिवृत्त कर्मियों का कहना है कि जुलाई 2022 से पहले रिटायर कर्मियों को इसका लाभ मिल रहा है। अक्टूबर 2022 के बाद रिटायर हुए कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त…

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। बंगाल इंजीनियर ग्रुप का 223 वां स्थापना दिवस दिवस धूमधाम से मनाया गया। एक बारातघर में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर रिटायर दिवाकर सिंह,धीरज सिंह जोरा,सूबेदार रिटायर प्रकाश लाल,पूर्व सैनिक देव सिंह गोबाडी,पंडित सुरेश पाण्डेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैप्टन रिटायर महेश चंद, कैप्टन रिटायर जोगा सिंह, सूबेदार रिटायर दीवानी चंद, कैप्टन रिटायर मिलाप बिष्ट, कैप्टन रिटायर उमेश फुलेरा, कैप्टन रिटायर सुन्दर खड़ायत, कैप्टन रिटायर महेंद्र सिंह, कैप्टन रिटायर बद्री भंडारी, कैप्टन रिटायर चंद्र शेखर, सुबेदार रिटायर दीवान गोबाड़ी, सूबेदार रिटायर श्याम विश्वकर्मा,भूपाल सिंह ,हरीश जोशी,आनंद…

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के कक्षा छह के छात्र पूरब कार्की का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। हल्द्वानी में आयोजित विद्यालयी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरब पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चयन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोडी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश कार्की, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, हरीश चुफाल, मनोज कार्की, दिनेश आर्या, प्रवीण कार्की ने खुशी जताई है।

Read More

पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। अस्कोट पुलिस ने क्षेत्र में अंशाति फैलाने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बगड़ीहाट निवासी दीपक पाल, हिनकोट निवासी राहुल कुमार, पारस कुमार व रोहित कुमार सार्वजनिक स्थल में अशांति फैलाने पर पकड लिया। चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More