Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,17 नवंबर। एशेज सीरीज के लंबे इतिहास में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से इतिहास में सुनहरा अध्याय लिख दिया। इन बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न सिर्फ रन बनाए, बल्कि मैच का रुख बदलने वाली ऐतिहासिक पारियां खेलकर खुद को महान बनाया। आगामी एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए इस सीरीज के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लियोनार्ड हटन हैं। उन्होंने साल 1938 में…
नईदिल्ली,17 नवंबर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज डेरिल मिचेल चोट के कारण दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक लगाया था और अपनी इस पारी के दौरान वह चोटिल हो गए थे। वह सीरीज के बचे हुए मैचों में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं। एनजेडसी ने अपडेट देते हुए कहा, मिचेल रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान जांघ में तकलीफ के कारण नेपियर नहीं जा पाएंगे। उनकी…
नईदिल्ली,17 नवंबर। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक ऑलराउंडर देखने को मिले हैं, जिन्होंने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है। वर्तमान में रविंद्र जडेजा भी खेल के सबसे बड़े प्रारूप में खासा सफल हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान अहम मुकाम हासिल किया था। वह 4,000+ रन बनाने के साथ-साथ 300+ विकेट लेने वाले खिलाडिय़ों में शुमार हुए। आइए इस विशेष सूची के बारे में जानते हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम ने 102 टेस्ट खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी में 33.54 की औसत के साथ…
निर्देशक एसएस राजामौली फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। एक ओर इसके जरिए महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार साथ आए हैं। दूसरी और राजामौली, जिनकी पिछली फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में धूम मचाई थी। 15 नवंबर को फिल्म के भव्य ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में इसकी पहली झलक दुनिया के सामने आई, वहीं फिल्म के नाम की भी घोषणा हुई। अब टीजर देख लोगों ने क्या कहा, आइए जानते हैं। आखिरकार जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो आ गया। राजामौली की मेगा बजट फिल्म वाराणसी की…
तेलुगू सिनेमा के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंड 2 काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की पहली किस्त अखंड को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब नजरें दूसरी किस्त पर हैं। लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने अखंड 2 का पहला गाना द थांडवम जारी कर दिया है। अभिनेता नंदमुरी पर फिल्माए द थांडवम के बोल शंकर महादेवन ने लिखे हैं। इसे आवाज कैलाश खेर और कल्याण चक्रवर्ती ने दी है। शक्ति और विनाश से भरपूर द थांडवम में नंदमुरी, भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए हैं। उनका अवतार रोंगटे खड़े कर…
बहुप्रतीक्षित फिल्म आंध्र किंग तालुका अब अपनी मूल रिलीज़ तिथि 28 नवंबर से एक दिन पहले, 27 नवंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मैथ्री मूवी मेकर्स ने दर्शकों की भारी मांग और बढ़ती चर्चा का हवाला देते हुए इसकी घोषणा समय से पहले की। मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और रविशंकर यलमनचिली द्वारा निर्मित, यह फिल्म टी-सीरीज़ के साथ एक संयुक्त उद्यम है, और इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स द्वारा अधिग्रहित किए गए हैं। राम पोथिनेनी इस परियोजना में सागर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक कट्टर प्रशंसक है और जिसका जीवन…
50 साल बाद भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले एक बार फिर पर्दे पर लौटने जा रही है और इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य रूप में। फिल्म को 4के में रिस्टोर कर 1,500 स्क्रीन पर री-रिलीज किया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है इसका असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ सुना करते थे, अब पहली बार वो असली अंत बड़े पर्दे पर दिखेगा। क्या कुछ जानकारी मिली है, आइए जानते हैं। शोले फिर से सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन इस बार एक नए रूप में और नए अनुभव के साथ। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने…
रिवॉल्वर रीटा का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें कीर्ति सुरेश को एक ऐसी कहानी के केंद्र में दिखाया गया है जिसमें साहस, हास्य और तेज़-तर्रार एक्शन का मिश्रण है। नवीना सरस्वती सबधाम (2013) के लिए जाने जाने वाले जे.के. चंद्रू निर्देशन में वापसी कर रहे हैं और इस परियोजना को स्वर और पैमाने के लिहाज से कहीं अधिक महत्वाकांक्षी बना रहे हैं। टीजऱ में रीटा को एक गिरोह संघर्ष में फँसा हुआ दिखाया गया है, जहाँ अराजक घटनाओं के कारण उसका रूपांतरण होता है जो उसे तेज़ी और बल के साथ अभिनय करने के लिए मजबूर करती…
