Author: tarun sardar
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने रबी फसलों और सब्जियों की उन्नत उत्पादन तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक खेती, जल संरक्षण उपायों और कृषि यंत्रीकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद कोडिशिया ट्रेड फेयर कॉम्प्लेक्स, कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के 9.75 करोड़ किसानों…
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, साफ–सफाई तथा मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और प्रयोगशाला का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और उपलब्ध मशीनों व उपकरणों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों की प्रतीक्षा अवधि और रजिस्टरों के रख-रखाव की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट…
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। एनटीडी में बुधवार को वन पंचायत सरपंचों और सचिवों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम मुख्य संरक्षक कुमाऊं और वन प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी की निदेशक तेजस्वानी पाटिल तथा मुख्य वन संरक्षक नॉर्थ कुमाऊं सी. एस. जोशी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का संचालन डीएफओ सिविल सोयम अल्मोड़ा प्रदीप धौलाखंडी और डिप्टी डायरेक्टर एफटीआई सूरज तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप धौलाखंडी ने वन अग्नि प्रबंधन और महत्वपूर्ण जलस्रोतों—धारा, नौला—के संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। यूकॉस्ट के एमेरिटस वैज्ञानिक जी. सी. एस. नेगी ने अतिथि के रूप में शामिल होकर अपने…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। गंगा के तेज कटाव ने श्यामपुर स्थित नमामि गंगे स्नान और श्मशान घाट की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बीते मानसून में बढ़े जलस्तर और धार के दबाव से घाट की सीमेंट-पत्थर पिचिंग बह चुकी है। घाट का बड़ा हिस्सा अब कटान के बिल्कुल करीब पहुंच गया है, जिससे किसी भी पल इसका हिस्सा ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी उदयभान सिंह ने कहा कि घाट की उत्तर दिशा में मिट्टी तेज रफ्तार से बह रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो श्रद्धालुओं का…
अल्मोड़ा,19 नवंबर (आरएनएस)। नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप बनी पार्किंग की खराब स्थिति को लेकर उठे सवालों के बाद आखिरकार बुधवार को सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया। विगत दिनों भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने पार्किंग का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताई थीं। निरीक्षण के दौरान फर्श की सीमेंट परत उखड़ी हुई मिली थी, कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रही थी और प्लास्टर झडऩे लगा था। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया है।…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत प्रदेशभर में सरकारी और पंचायत भूमि पर हुए अवैध कब्ज़ों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम श्यामपुर में कार्रवाई करते हुए पंचायत की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। श्यामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगभग एक वर्ष पूर्व कुछ स्थानीय व्यक्तियों ने पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से नींव भरकर कब्ज़ा कर लिया था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग द्वारा स्थल का सत्यापन कराया गया, जिसमें यह भूमि पंचायत…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को किसान घाट गंगा किनारे पहुंचकर कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ दो घंटे मौन व्रत और सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। गन्ना पेराई शुरू हो गई और दुर्भाग्य है कि गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ। इकबालपुर चीनी मिल से बकाया भुगतान नहीं हो रहा जिससे किसान परेशान हैं। 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। उन्होंने कहा कि धान की सरकारी खरीद में विलंब किया…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। उपनगरी ज्वालापुर के कटहरा बाजार क्षेत्र में बुधवार को ऊर्जा निगम की निर्धारित बिजली कटौती से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। दोपहर में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों के दैनिक और जरूरी कार्य बाधित हो गए। महिलाओं के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, वहीं पानी की कमी के चलते लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। ऊर्जा निगम की टीम ने उपकेंद्र ज्वालापुर की द्वितीय सब-डिविजन के अंतर्गत आने वाले कड़च्छ उपसंस्थान क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया। इस दौरान कटहरा बाजार की गुरुद्वारा रोड पर क्षतिग्रस्त कई विद्युत पोलों को बदला गया।…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी हरक सिंह रावत के बयान पर पलटवार किया और कहा कि राजनीति के अंदर कोई छूटा हुआ कारतूस नहीं होता है। सब उपयोगी कारतूस होते हैं। जिन कारतूसों से हम अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित्त कर चुके हैं, वो कारतूस तो हमेशा सम्मानित रहेंगे, चाहे वो खोखा ही क्यों न हो। पुराने कारतूसों को भी मौके देंगे और नए कारतूसों को भी आजमाया जाएगा। गौरतलब है कि देहरादून में हरक सिंह रावत ने बयान दिया था कि चुनाव में जीतने वाले नए चेहरों को 2027 विधानसभा…
हरिद्वार,19 नवंबर (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में पुरुषों की भूमिका को पहचान देना है। प्रो. बत्रा ने कहा कि भारतवर्ष में प्राय: देखा गया है कि पुरुष अपने मन की बातों को साझा करने से बचते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ परिवार से भी अक्सर छिपाते हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने…
