Author: tarun sardar
नईदिल्ली,19 नवंबर।वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतकीय पारी (90) खेली। ये उनके वनडे करियर का 5वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। कॉनवे अपने शतक से सिर्फ 10 रन दूर थे, तभी उन्हें जस्टिन ग्रीव्स ने आउट किया। कॉनवे साल 2023 के बाद एक भी वनडे शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। कॉनवे ने मैच में 84 गेंदों का सामना किया और 90 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला।…
नईदिल्ली,19 नवंबर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। नेपियर में बारिश के चलते 34-34 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 247/9 का स्कोर बनाया। मेहमान टीम से कप्तान शाई होप ने शतक (109*) लगाया। जवाब में मेजबान टीम ने 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 86 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। आधी टीम के पवेलियन लौट…
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का वायलेंस से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि रणवीर सिंह लंबे अरसे बाद किसी फिल्म में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस का इंतजार तो बनता है. फिल्म धुरंधर का निर्देशन उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है. लंबी चौड़ी स्टारकास्ट में मास एक्शन देखने को मिल सकता है, जिसका आभास धुरंधर के ट्रेलर से हो चुका है. बीते कुछ दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट के…
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों आगामी फिल्म 120 बहादुर के प्रमोशन में जुटे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज कर दिए हैं, जिसे लोगों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म का नया पोस्टर आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि 120 बहादुर का नया पोस्टर साझा करते हुए फरहान ने रेजांग ला के इतिहास को याद किया है। उनका पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। फरहान ने 120 बहादुर का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आज से 63 साल पहले रेजांग ला में इतिहास…
एक्शन किंग अर्जुन-ऐश्वर्या राजेश की इन्वेस्टिगेटिव पर्सनल ड्रामा मुफ्ती पुलिस 21 नवंबर को होगी रिलीज
एक्शन किंग अर्जुन सरजा और ऐश्वर्या राजेश अभिनीत तमिल खोजी निजी ड्रामा थियावर कुलई नाडुंगा इस महीने की 21 तारीख को मुफ्ती पुलिस के नाम से तेलुगु में रिलीज़ हो रही है। दिनेश लक्ष्मणन द्वारा निर्देशित और जीएसआरएट्स के तहत जी. अरुल कुमार द्वारा निर्मित, इस तमिल फिल्म को प्रसिद्ध निर्माता एएन बालाजी श्री लक्ष्मी ज्योति क्रिएशन्स के तहत तेलुगु दर्शकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। एक लेखक की हत्या की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक पुलिस जांच थ्रिलर के रूप में सामने आती है, जिसमें व्यक्तिगत नाटक को भी विशेष महत्व दिया गया है, जो इसे अद्वितीय…
साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म एनबीके111 में नजर आएंगी। 41वां जन्मदिन की खुशी के मौके पर फिल्म से नयनतारा का खास लुक शेयर किया गया, जिसमें वह शाही लुक में नजर आईं। आज इंस्टाग्राम पर एनबीके111 के निर्माताओं ने फिल्म से नयनतारा का लुक जारी किया और कैप्शन में लिखा, वह रानी जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को वहन करती है। निर्माताओं ने इस फिल्म की पूरी टीम की ओर से नयनतारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म एनबीके111 का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर…
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की थी। साल 2019 में आई पहली किस्त की तरह लोग सीक्वल पर भी प्यार बरसा रहे हैं। रिलीज का चौथा दिन दे दे प्यार दे 2 के लिए कैसा रहा? इसकी ताजा रिपोर्ट भी आ चुकी है। दूसरी ओर दुलकर सलमान की फिल्म कांथा के ताजा आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस बीच उनकी दबंग फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद लोगों की उत्सकुता बढऩा लाजिमी है। दरअसल, फिल्ममेकर अरबाज खान ने दबंग 4 की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। उन्होंने आश्वत किया है कि फ्रैंचाइजी अभी खत्म नहीं हुई है। दबंग 4 पर काम चल रहा है। अरबाज ने कहा, यह पाइपलाइन में है, लेकिन मुझे समय-सीमा नहीं पता। उन्होंने कहा कि अगली किस्त के बारे में सवाल अंतहीन…
दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म कांथा को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 14 नवंबर को रिलीज किया गया। इस फिल्म में तमाम कलाकारों के बीच अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने किरदार कुमारी के जरिए समीक्षकों की भी तारीफ हासिल की। भाग्यश्री बोरसे ने बताया कि उनके लिए कुमारी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था। फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें उन्हें अपने को-स्टार दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना था। भाग्यश्री ने कहा, मैं इस सीन को करने के लिए…
सर्दियों में कपड़े धोना एक मुश्किल काम हो सकता है। ठंडे पानी में कपड़े धोने से लेकर उन्हें सुखाने तक, कई बार हम अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इन गलतियों से न केवल कपड़े जल्दी खराब होते हैं, बल्कि हमारी मेहनत भी बेकार हो जाती है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको सर्दियों में कपड़े धोते समय बचना चाहिए ताकि आपके कपड़े साफ और ताजगी भरे रहें। ठंडे पानी का इस्तेमाल करना सर्दियों में कई लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे बिजली की…
