Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। भैरव अष्टमी के मौके पर बुधवार को श्रीपंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ भगवान आनंद भैरव की पालकी की शोभायात्रा भी निकाली गई। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि, महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत ओम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि, श्रीमहंत महाकाल गिरी श्रीमहंत आदित्य गिरी, मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्रीआनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से नेचर इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, अतमलपुर बोगला में बुधवार को छात्रों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी से संबंधित मिथकों को तोडऩा और सही जानकारी देना जरूरी है। जागरूकता ही इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। वक्ताओं ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव खत्म कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए।…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और हुड़दंग मचा रहे छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों के न मानने पर सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना सिडकुल क्षेत्र में छह युवक सड़क पर ऊधम मचा रहे थे। वे चिल्ला रहे थे और बीच सड़क पर हुड़दंग कर आम राहगीरों को परेशान कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने और अधिक हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुद्धवार को पुराणिक महत्व के धार्मिक स्थल भीमगौड़ा कुण्ड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों से स्थल के रख-रखाव, सफाई व्यवस्था के साथ ही विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कुण्ड एवं उसके आस-पास के क्षेत्र का गहनता से अवलोकन करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु सौंदर्यकरण कार्यों की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए,…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक का घेराव किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी और दरी बिछाकर बैठ गए। सहायक गन्ना आयुक्त ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन किसान नहीं माने। इस दौरान किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे दी। जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बुधवार को किसानों ने भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर में भक्तनपुर के किसान तालाबंदी करने पहुंच गए। जहां पहले से ही सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक किसानों की समस्या सुनने…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के गांवों में अवीवा इंडिया एवं चिराग फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रिवेंटिव केयर प्रोग्राम के तहत ग्रामीण और दूरदराज इलाकों कह महिलाओं के लिए मिनी मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, अल्मोड़ा में अभी यह कार्यक्रम चल रहा है। एमडी असित रथ, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. बद्रीश सिंह मेहरा ने कहा कि महिला स्वास्थ्य में यह एक बड़ा कदम है।
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने आरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा मैजिक का संचालन नियम विरुद्ध हो रहा है, इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सिटी बस संचालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि टाटा मैजिक का संचालन समयसारणी के अनुसार नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि यह झुंड बनाकर सवारियों को बैठा कर सिटी बस वाहन स्वामियों को हानि पहुंचा रहे है। परिचालक सवारी को टिकट भी नहीं दे रहे है।…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। आपसी विवाद में रिटायर फौजी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल के परिवार को पुलिस से घटना का पता लगा। सहस्रधारा रोड स्थित अमन विहार में मंगलवार को हुई घटना में युवक की मां की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि अमन विहार में मंगलवार को एक घायल युवक मिला। उस पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के लिए दून अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी पहचान सिंकदर बोहरा निवासी तपोवन रोड के रूप में…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर कार सवार फरार हो गया। स्टेट बैंक कॉलोनी, अधोईवाला निवासी शिवम सिंह नेगी ने मंगलवार को रायपुर थाना पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसके पिता बिजेंद्र सिंह एक नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से सर्वे चौक से सहस्रधारा क्रासिंग की तरफ जा रहे थे। तभी चूना भट्टा पुल के पास तेज गति में आए कार सवार ने पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे में पीडि़त के हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ। वह कैलाश अस्पताल में भर्ती रहे। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। प्रथम समिति और यूकॉस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में मलिन बस्ती में रह रहे बच्चों ने दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग और वैज्ञानिकों के बारे में जाना। इस दौरान बच्चों को तारों और ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुधवार को माध्यमिक विद्यलय राजीवनगर में दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मैंती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों से पर्यावरण से जुडऩा एवं कहानी वैज्ञानिकों की के माध्यम से उनके साथ बात की। लेखिका डॉ. उमा बात ने बच्चों को वैज्ञानिकों के…
