देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। प्रथम समिति और यूकॉस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में मलिन बस्ती में रह रहे बच्चों ने दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग और वैज्ञानिकों के बारे में जाना। इस दौरान बच्चों को तारों और ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुधवार को माध्यमिक विद्यलय राजीवनगर में दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मैंती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों से पर्यावरण से जुडऩा एवं कहानी वैज्ञानिकों की के माध्यम से उनके साथ बात की। लेखिका डॉ. उमा बात ने बच्चों को वैज्ञानिकों के बचपन एवं उनकी सफलता की कहानी बताई। अग्रिम सुंदरियाल ने दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग एवं कबाड़ से विज्ञान की वस्तुएं बनाए जाने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को वैज्ञानिकों के बचपन और उनकी सफलता से जुड़े किस्से सुनाए। इस दौरान कर्नल एमपी बडोला ने बच्चों को तारों और ग्रहों के बारे में बताया। साथ ही टेलीस्कोप बनाने के बारे में भी बताया। बताया कि इसका उद्देश्य मलिन बस्तियों में रह रहे बच्चों को वैज्ञानिक जागरूकता के लिए उत्साहित करना है। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष राखी चंदोला, मनीष बिष्ट, स्वाति नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

