Login
Author: tarun sardar
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्Ó के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय भावना, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत स्वरों की अनुगूंज ने विद्यालय प्रांगण को पावन ऊर्जा से भर दिया। एनसीसी कैडेटों ने निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण और ‘वंदे मातरम्Ó के सामूहिक गायन जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘वंदे मातरम्Ó के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसकी प्रेरणादायक भूमिका पर अपने विचार रखे। छात्रों ने बताया कि कैसे यह गीत न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। ब्रिटिश पर्यटक और मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बन साइबर ठगों ने दून के पर्यटक गाइड से 1.18 लाख रुपये ठग लिए। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि साइबर ठगी योगेश मिश्रा निवासी अजबपुर, शास्त्रीनगर से हुई। योगेश ने बताया कि बीते जुलाई में उनके मोबाइल पर यूके के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आने शुरू हुए। मैसेज करने वाले ने अपना परिचय ब्रिटिश पर्यटक मर्सी डिवाइन रूप में दिया। उसने उत्तराखंड घूमने के लिए सलाह मांगी। ठग…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को रोडवेज की ट्रांसपोर्टनगर वर्कशॉप में सभा की। इसमें नियमितिकरण की मांग को लेकर बीस दिसंबर को होने वाले सीएम आवास कूच को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने का ऐलान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि निगमों में हजारों कर्मचारी बहुत कम वेतन पर कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। रोडवेज में संविदा, विशेष श्रेणी, तकनीकी कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, उनसे काम तो पूरा लिया जा रहा है, लेकिन वेतन महंगाई के दौर…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बुधवार को द फ्यूचर टीचर विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि भावी शिक्षकों को तकनीक के साथ संवेदनशीलता, रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों का समन्वय करना होगा। उन्होंने कहा कि “फ्यूचर टीचर” केवल ज्ञान देने वाला नहीं बल्कि प्रेरणा देने वाला व्यक्तित्व होना चाहिए। वर्कशॉप में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्र को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। वर्कशॉप का संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. कंचन नेगी ने किया। इस…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले श्रमिकों को बुधवार को यूपीसीएल मुख्यालय में सम्मानित किया गया। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने श्रमिकों को सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। यूपीसीएल मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उत्तराखंड में पिछले दिनों आई आपदा से हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने में श्रमिकों की बेहद अहम भूमिका रही। यूपीसीएल मैनेजमेंट ने मुश्किल वक्त में दुर्गम क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर ठोस काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। मानसून के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय और…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने प्रवक्ता विनोद पंवार के साथ मारपीट करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर सीएम आवास कूच किया। अगस्तमुनि में शिक्षक दिवस के दिन प्रवक्ता विनोद पंवार के साथ मारपीट करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला में आगे जाने से रोक दिया। गांधी पार्क के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। कुछ कार्यकर्ता बैरीकेडिंग लगाकर रोकने पर सड़क पर बैठ गए।…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। बसपा की जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव प्रमोद कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष एसपी गौतम, जिला सचिव सुंदर लाल, कार्यकारिणी सदस्य मुनेश कमार और भान सिंह बनाए गए।
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के लिए बुधवार को नामांकन दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार, मीनू और सुनील कुमार समेत तीन उम्मीद्वारों ने नामांकन करवाया है। सचिव पद के लिए धीरज भारती, विनोद कुमार, योंगेंद्र कुमार, लता चुनाव लड़ेंगे। कुल सात कर्मचारी चुनाव मैदान में उतरेंगे। गुरुवार को नाम वापसी कर सकते हैं। पंद्रह नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। वहीं चुनाव चिन्ह के लिए उम्मीद्वार फॉर्म भरकर तीन विकल्प दे सकते हैं।
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी एसीपी का लाभ न दिए जाने पर नाराजगी जताई। मुख्य सचिव से विभागाध्यक्षों के स्तर पर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की। तत्काल इस विषय के निस्तारण को शासन स्तर पर बैठक कराने की मांग की। अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान मंजूर किए जाने होने वाले अतिरिक्त खर्च का अभी तक विभागाध्यक्षों के स्तर पर आंकलन नहीं किया गया है। न ही ब्यौरा शासन को भेजा गया है। ऐसा करने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध सख्त कायऱ्वाही की जाए।…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी परिषद ने निगम कर्मचारियों को राज्य सरकार और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के समान बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग की है। महामंत्री दिनेश पंत ने प्रबंध निदेशक रीना जोशी को भेजे पत्र में कहा है कि रोडवेज कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से बढ़े हुए डीए का लाभ नहीं मिल रहा है, तब से कई बार डीए बढ़ चुका है, जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश है।
