देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्Ó के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय भावना, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत स्वरों की अनुगूंज ने विद्यालय प्रांगण को पावन ऊर्जा से भर दिया। एनसीसी कैडेटों ने निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण और ‘वंदे मातरम्Ó के सामूहिक गायन जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘वंदे मातरम्Ó के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसकी प्रेरणादायक भूमिका पर अपने विचार रखे। छात्रों ने बताया कि कैसे यह गीत न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज बना,. बल्कि आज भी भारत की आत्मा का प्रतीक है। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के माध्यम से भारत की एकता, विविधता और गौरवमयी संस्कृति को चित्रों के जरिये साकार किया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण ‘वंदे मातरम्Ó का सामूहिक गायन रहा। छात्रों की एक स्वर में गूंजती आवाज़ों ने वातावरण देशप्रेम से भर दिया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने एनसीसी कैडेटों और मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्Ó केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को सशक्त बनाते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

