Login
Author: tarun sardar
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को वार्ड की समस्याएं बताईं। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में सड़क, गुल और पेयजल कनेक्शन के हालात बदहाल बने हुए हैं। कहा की विभागों से समस्या के समाधान की मांग के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कृपाल मेहरा, सूरज जोशी मौजूद रहे।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। काठगोदाम क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों के पास से 1.133 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बहुद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास से सोनू साहू निवासी साहू धर्मशाला, इंद्रानगर वनभूलपुरा, कैलाश चंद्र निवासी पिनरा छोटा कैलाश के पास से 1.133 किलो ग्राम चरस बरामद…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ओखल कांडा ब्लॉक की ग्राम सभा गलनी और अन्य गांव मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल बरगली ने बताया कि वर्ष 2023 में सड़क सुविधा के नाम पर राज्य योजना के तहत राज्य मार्ग संख्या 64 मोटर मार्ग के किलोमीटर 81 से ग्राम पंचायत गलनी के ढाई किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड द्वारा एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया था। लेकिन भेजे…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों में लंबे समय से खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नैनीताल जिले में उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नैनीताल जिले में 20 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) की 2268 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद जिले के 330 विजयी प्रधानों को भी आखिरकार कुर्सी मिल सकेगी। अब तक इन प्रधानों का शपथ ग्रहण इस कारण अटका था कि उनकी पंचायतों में नियमानुसार वार्ड सदस्य नहीं चुने गए थे। नैनीताल जिले के डीपीआरओ सुरेश बेनी के अनुसार,…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के वार्डों में नई पेयजल लाइनों का परीक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को वार्ड 43 छड़ायल में पेयजल आपूर्ति का सफल परीक्षण किया गया। अब नई पेयजल लाइन से सप्लाई शुरू होने से सत्या विहार क्षेत्र में एक हजार उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पानी मिल सकेगा। इसके लिए यूयूएसडीए ने यहां 4.5 किमी में लाइनों का नया नेटवर्क बिछाया है।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। बागजाला में मालिकाना हक, राजस्व गांव बनाने और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 86वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है उनका धरना जारी रहेगा। धरने में आनन्द सिंह नेगी, हरी गिरी, भगवती गोस्वामी, दौलत सिंह, वेद प्रकाश, हामिद, मीना भट्ट, हेमा देवी, दुर्गा देवी, आशा देवी, चंदन सिंह मटियाली, वैजयंती, सुनीता देवी, शोभा, दिनेश चंद्र, दीवान सिंह बरगली, भोला सिंह, हेमलता, नसीम अहमद, प्रेम सिंह नयाल, नसीम प्रधान आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने विशेष समुदाय के युवक पर उसकी 19 वर्षीय बेटी को भगाकर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब आरोपी युवक को युवती सहित नौ दिन बाद नैनीताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मल्लीताल निवासी महिला ने दो नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी घर से लापता है। बेटी लंबे समय से रामपुर स्वार निवासी एक विशेष समुदाय के युवक के संपर्क में थी, जो बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया। महिला…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। सौहार्द जन सेवा समिति ने मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की। संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि बालिकाओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह मशीन लगाई गई है। इस मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालकर एक पैड प्राप्त किया जा सकता है। संस्था ने बालिकाओं को पैड वितरित भी किए। कॉलेज की प्रधानाचार्या रश्मि राज खेड़ा ने संस्था का धन्यवाद किया। संस्था के संरक्षक पीसी पंत, संरक्षक नीरजा बोरा, उपाध्यक्ष तनुजा पांडे, सचिव विद्या जोशी, संयुक्त सचिव…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्या शाखा की ओर से मंगलवार को ओपन रिसर्च डेटा एंड फ्री सॉफ्टवेयर टूल्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ओपन डेटा की अवधारणा, उसके उपयोग और मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयरों पर चर्चा की गई। मुख्य व्याख्यान डॉ. मोहित गर्ग सेंट्रल लाइब्रेरी, आईआईटी दिल्ली ने दिया। उन्होंने ओपन रिसर्च डेटा के प्रकार, फॉर्मेट, मशीन रीडेबल डेटा, डेटा क्वालिटी कंट्रोल, मिसिंग डेटा, ओपन एक्सेस, उपलब्धता, पुन: उपयोग और ओपन डेटा के पांच सितारा मॉडल पर चर्चा की। प्रीति शर्मा, मनोज कुमार, डॉ. राकेश पंत, मनोज कुमार पांडे, डॉ. गौरी नेगी,…
हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र हरिपुर शिवदत्त, मोटाहल्दू में ‘वन हेल्थÓ विषय पर जन-जागरूकता रैली निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य के बीच गहरा पारस्परिक संबंध स्थापित करते हुए समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को बढ़ावा देना था। रैली में प्रतिभागियों ने पोस्टर, स्लोगन और नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों को ‘वन हेल्थÓ दृष्टिकोणसे अवगत कराया। लोगों को बताया गया कि इस दृष्टिकोण से संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ-साथ स्वस्थ समुदाय और स्वच्छ पर्यावरण की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की…
