हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों में लंबे समय से खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नैनीताल जिले में उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नैनीताल जिले में 20 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) की 2268 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद जिले के 330 विजयी प्रधानों को भी आखिरकार कुर्सी मिल सकेगी। अब तक इन प्रधानों का शपथ ग्रहण इस कारण अटका था कि उनकी पंचायतों में नियमानुसार वार्ड सदस्य नहीं चुने गए थे। नैनीताल जिले के डीपीआरओ सुरेश बेनी के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना होगी। जिले में कुल 475 ग्राम प्रधान की ऐसी सीटें हैं, जिनमें से दो तिहाई वार्ड सदस्य न होने से ग्राम पंचायतें अधूरी थीं। वहीं, हल्द्वानी विकासखंड के एडीओ पंचायत एलएस ग्वाल ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 नवंबर को नामांकन की पड़ताल व 16 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

