हल्द्वानी,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के वार्डों में नई पेयजल लाइनों का परीक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को वार्ड 43 छड़ायल में पेयजल आपूर्ति का सफल परीक्षण किया गया। अब नई पेयजल लाइन से सप्लाई शुरू होने से सत्या विहार क्षेत्र में एक हजार उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पानी मिल सकेगा। इसके लिए यूयूएसडीए ने यहां 4.5 किमी में लाइनों का नया नेटवर्क बिछाया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

