Login
Author: tarun sardar
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। जिला खेल कार्यालय पौड़ी के तत्वावधान में बालक ओपन वर्ग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से होगी। प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों के अलावा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून जैसे संस्थानों की टीमें भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता में केवल उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेता और उपविजेता…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत कुई की 22 साल की युवा ग्राम प्रधान साक्षी ने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात की। इस मौके पर साक्षी ने बताया कि कुई में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए विभागीय व प्रशासनिक सहयोग की आवश्कता है। बताया कि पंचायत में एप्पल व कीवी मिशन को धरातल पर उतारकर ग्रामीणो की आजीविका का आधार बनाया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी को नया मुकाम हासिल होगा। बताया कि क्षेत्र में गेहूं, धान, मंडुवा, झंगोरा सहित अन्य फसलें बहुतायत में…
– एसडीएम से वार्ता बाघ को मारने अनुमति लेने को कहा पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानीदेवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर कार्यबहिष्कार गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रखा। इस दौरान पर्यावरणमित्रो ने नगरपालिका कार्यालय में तालेबंदी कर प्रदर्शन किया। पर्यावरणमित्रों की नगरपालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ भी वार्ता विफल हो गई। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा। गुरुवार को नगरपालिका के पर्यावरणमित्रो ने कार्यबहिष्कार करते हुए पालिका कार्यालय में तालेबंदी कर दी। तालेबंदी के बाद पर्यावरण मित्रों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संघ…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में दिनदहाड़े गुलदार ने एक 65 साल की महिला को मार डाला। हमले के बाद समूचे इलाके में गगुलदार की दहशत बनी हुई है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है। पोखड़ा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख संजय गुसांई ने मौके से बताया कि गुरुवार की दोपहर को बगड़ीगाड़ निवासी 65 साल की रानी देवी खेतों में घास लेने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। दोपहर का…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड एससी एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने प्रांतीय अधिवेशन की तिथि घोषित कर दी है। अधिवेशन दो फरवरी 2026 को होगा। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह बुटोइया ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होने तक प्रदेश भर में सभी विभागों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिन जनपदों में जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, वहां पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। फेडरेशन के नामित महासचिव वित्त रघुवीर सिंह तोमर ने फेडरेशन की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मल्हान स्थित घर में चल रही मेहंदी कोकटेल पार्टी के दौरान रात को डीजे बजा रहे युवक के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। आरोप है कि तय समय के बाद रात को डीजे बंद किया तो जबरदस्ती चलवाने के लिए मारपीट की गई। घटना बीते एक अक्तूबर की है। जिस पर बुधवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि नयागांव निवासी 20 वर्षीय रोहन ने तहरीर दी। बताया कि बीते एक अक्तूबर को मल्हान में अंकित बुटोला के घर पर आयोजित काकटेल…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तरागम-2025 फैशन शो में गुरुवार को रैंप पर भारत की लोक विरासत सजीव हो उठी। छात्र-छात्राओं ने देशभर की जनजातीय परंपराओं और हस्तकला की झलक परिधानों में उतारकर परंपरा और आधुनिकता के संगम की सुंदर मिसाल पेश की। यह संदेश दिया कि भारतीय जनजातीय संस्कृति अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा है। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने देशभर की जनजातीय कलाओं से प्रेरित विशिष्ट कलेक्शन को आधुनिक रूप में रैंप पर प्रस्तुत किया। भोटिया कलेक्शन ने हिमालय की ऊंचाइयों से प्रेरित ऊनी परिधानों के माध्यम से उत्तराखंड की दृढ़ता…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित वुमेंस क्वाड्रीलेटरल सीरीज 2025 में राजस्थान ने नेपाल और पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। आयुष क्रिकेट एकेडमी में गुरुवार को मुकाबले खेले गए। पहला मैच उत्तराखंड और बंगाल के बीच हुआ। इसमें उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। इसमें राघवी बिष्ट ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। दीपिका चंद ने 11, नीलम ने 21 रनों का योगदान दिया। बंगाल की टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। टीम के लिए सुजाता देव ने 58 और…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। दून के शटलर अनुष्वी सजवान और प्रांजल सिंह का चयन नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों ने 23वीं यूनैक्स सनराइज उत्तराखंड स्टेट मिनी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके आधार पर उन्हें ये मौका मिला है। दोनों ही सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। अनुष्वी सजवान ने इस प्रतियोगिता के अंडर-11 गर्ल्स एकल और गर्ल्स डबल्स में सिल्वर मेडल जीता है जबकि प्रांजल सिंह ने ब्यॉयज डबल्स अंडर -13 में ब्रांज मेडल जीता है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने दोनों शटलर को इस उपलब्धि के…
