देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित वुमेंस क्वाड्रीलेटरल सीरीज 2025 में राजस्थान ने नेपाल और पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। आयुष क्रिकेट एकेडमी में गुरुवार को मुकाबले खेले गए। पहला मैच उत्तराखंड और बंगाल के बीच हुआ। इसमें उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। इसमें राघवी बिष्ट ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। दीपिका चंद ने 11, नीलम ने 21 रनों का योगदान दिया। बंगाल की टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। टीम के लिए सुजाता देव ने 58 और सश्ति ने 51 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए साक्षी जोशी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। दूसरा मैच राजस्थान और नेपाल के बीच खेला गया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 145 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें डिंपल ने 46, भाविनी ने 36, याना ने 30 रनों की पारी खेली। नेपाल के लिए लक्ष्मी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 19.2 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। साना परवीन ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। राजस्थान के लिए अर्चना ने सर्वाधिक 03 विकेट लिए। मौके पर सीएयू की सचिव किरण रौतेला वर्मा, अध्यक्ष दीपक मेहरा, पूर्व सचिव महिम वर्मा आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

