Author: tarun sardar

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम की टीम ने बुधवार को खंजरपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने अभियान के दौरान 17 लोगों को गंदगी फैलाने का दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया। सभी को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंजरपुर क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोगों ने आबादी वाले इलाके में डेयरी खोल रखी है, जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने से…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। उबैदुर्रहमान निवासी बंदरटोल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सैपन के पुल के पास राजवाहे के नजदीक 12 बीघा भूमि पर यूएसए सोलर सिस्टम पावर प्लांट लगा रखा है। प्लांट उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन को बिजली सप्लाई करता रहा है, लेकिन चोरियों के कारण पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इसका उत्पादन बंद पड़ा है। पीडि़त ने बताया कि पिछले वर्षों में इस प्लांट पर कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्लांट के चौकीदारों को बार-बार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह डर के चलते ड्यूटी करने से कतराने लगे हैं। दो नवंबर…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। तीन दिन पूर्व ग्राम भलस्वागाज के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ग्राम बिंदुखड़क निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार नौ नवम्बर की रात करीब 10 बजे चुडिय़ाला भगवानपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान भलस्वागाज स्थित कुंज वाटिका बैंक्वेट हॉल के पास सामने से तेज गति से आ…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा में युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। हर युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर संगठन की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा भारत” के संकल्प को साकार करने…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में समिति संचालकों और समिति सचिव के चुनाव होने हैं। समिति चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को समिति निर्वाचन अधिकारी की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रसारित की जानी थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई। इसी बात को लेकर समिति में उपस्थित अन्य छह सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार, धीरज कुमार, अमित, मासूम अली, अंकित और रितेश का कहना था कि समिति निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने के लिए किसी भी सहायक चुनाव अधिकारी से कोई राय…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र की को-ऑपरेटिव सोसाइटी के चुनावों का माहौल अब पूरी तरह गर्मा गया है। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही उम्मीदवारों और समर्थकों ने गांव-गांव जाकर प्रचार तेज कर दिया है। हर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुट गया है। इस बार भी सोसाइटी के डायरेक्टरों का चुनाव 19 नवंबर को प्रत्यक्ष मतदान से होगा, जबकि सभापति और उपसभापति का चयन 20 नवंबर को नव-निर्वाचित डायरेक्टरों द्वारा किया जाएगा। ऐसे में सभापति पद के दावेदार अभी से रणनीति तैयार कर अपने समर्थक डायरेक्टरों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की कार्यालय में बुधवार को सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन में सोशल मीडिया की भूमिका, उसकी उपयोगिता और आगामी अभियानों में इसकी रणनीतिक भागीदारी पर विचार-विमर्श करना रहा। सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक गौरव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पार्टी की विचारधारा, योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। साबरी फरीदी विकास समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र देकर तीर्थ स्थल पिरान कलियर में उच्च शिक्षा, चिकित्सा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। साथ ही, केंद्र सरकार से क्षेत्र के लिए वार्षिक अनुदान बजट देने की मांग भी उठाई गई थी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पिरान कलियर के सर्वांगीण विकास की अनुशंसा की है। मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पिरान कलियर विश्व प्रसिद्ध…

Read More

रुड़की,12 नवंबर (आरएनएस)। अधिकारी के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल के ऊपर दूसरे पक्ष ने चार दिन पहले हमला कर दिया था। लेखपाल और पैमाइश का आवेदन करने वाले किसान ने भागकर जान बचाई। मामले में एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार को खानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खानपुर के गिद्धावाली निवासी सहदेव की खेती की कुछ जमीन बगल के गांव पौड़ोवाली में है। जमीन पर पड़ोसी किसान से उनका कुछ विवाद है। पिछले दिनों उन्होंने इस जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार लक्सर को प्रार्थनापत्र दिया था। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने…

Read More

उत्तरकाशी,12 नवंबर (आरएनएस)। मोरी में पुलिस ने 273 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन को मौके पर सीज कर दिया गया। विगत 10 दिनों के अन्दर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 4 मामलों में करीब 5.5 लाख रुपये कीमत की 2.5 किग्रा से अधिक चरस बरामद की गयी है, जिसमें 4 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। पुलिस…

Read More