Author: tarun sardar

कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। दुगड्डा ब्लाक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा में बुधवार को ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर व पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का आरंभ देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डाक्टर रमाकांत कुकरेती, नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत व समिति के मनमोहन काला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने अभिभावकों एवं गुरुजनों से अनुरोध…

Read More

कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। रोटरी व इनरव्हील क्लब पिंक की ओर से बुधवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ को फर्स्ट एड एवं सी पी आर के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आरंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि ऐरन व विद्यालय प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात मैठाणी मेडिकल सेंटर के फार्मासिस्ट अब्दुल हलीम ने सीपीआर पर जानकारी देते हुए कहा कि आजकल हृदय रोग के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है, इसमें सी पी आर एक प्राथमिक उपचार है। इससे हम हृदय रोग के मरीज की जान बचा सकते है।…

Read More

कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम के अंतर्गत तीलू रौतेली चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में बुधवार को द्वितीय वायुसैनिक चयन केंद्र, वायुसेना मुख्यालय, दिल्ली द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती के संदर्भ में एक दिवसीय भर्ती प्रक्रिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से आए सार्जेंट बी एम उपाध्याय और सार्जेंट राकेश कुमार सारण ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में चयन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराते हुए अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवश्यक मानकों जैसे कि शारीरिक मापदंड और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। साथ ही भर्ती के बाद मिलने वाले लाभ और 4 साल…

Read More

कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। कोटद्वार पुलिस ने लगभग साढ़े चार लाख की कीमत की 15.40 ग्राम स्मैक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में कोटद्वार पुलिस एवं सीआइयू टीम मंगलवार को बीईएल रोड पर चेकिंग अभियान…

Read More

कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट का बुधवार सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर आयोजित शोक सभा में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने कहा कि वे हमेशा निर्धनों और असहायों की मदद के लिए तैयार रहते थे, साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से निर्धन छात्रों को स्कूल फीस दिलाने का कार्य भी वे लगातार करते थे। उनके असामायिक निधन से समाज के हर वर्ग…

Read More

ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि होंगे। एसआरएचयू जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कहा कि समारोह के दौरान ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार- 2025Ó से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पांच दशकों से समाज के वंचित वर्गों-निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों-की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि…

Read More

ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। सिल्वर वैल अकेडमी जूनियर हाईस्कूल में उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। बुधवार को बालावाला स्थित सिल्वर वैल अकेडमी जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने किया। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी और उत्तराखंड को देश का सबसे सुंदर और धार्मिक राज्य बताया, जहां तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक में झूमेलो, थडिया, और पांडव नृत्य…

Read More

ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। रायवाला में गोशाला, नंदी शाला और एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन ने 13 बीघा भूमि का समतलीकरण शुरू कर दिया गया है। तीन दिन के भीतर सभी निर्माण कार्यों का एस्टीमेट तैयार होने का दावा अधिकारियों ने किया है, जिसके बाद यहां निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति को फाइल शासन को भेजी जाएगी। इसमें अभी सुरक्षा दीवार को निर्माण निगम स्तर से ही शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 वार्डों में निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात के लिए अक्तूबर माह में 13 बीघा राजस्व भूमि हस्तांतरित की…

Read More

ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवपुरी में पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे एक लोडर वाहन को पकड़ लिया, जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी में पुलिस को लोडर से 35 पेटी अवैध शराब मिली। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लोडर को सीज कर दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी में मंगलवार की देर रात पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच श्रीनगर की ओर से आ रहे लोडर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों को देखकर लोडर चालक…

Read More

ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संसद ने विद्यालय की शिक्षेणतर क्रियाकलापों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि बाल सभा का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक और अन्य प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। छात्रों में नैतिक मूल्यों को संचारित करना अच्छे आचरण के लिए प्रेरित करना और अनुशासन को बढ़ावा देना है। शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड ने कहा…

Read More