ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि होंगे। एसआरएचयू जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कहा कि समारोह के दौरान ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार- 2025Ó से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पांच दशकों से समाज के वंचित वर्गों-निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों-की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि के लिए संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के चयनित कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कारÓ से सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को करीब साढ़े 6 बजे से विवि सभागार में ‘शांति की स्वर धारा” भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व प्रसिद्ध संगीतकार और एवं शांतिदूत हिरोकी ओकानो बांसुरी वादन की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

