कोटद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट का बुधवार सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर आयोजित शोक सभा में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने कहा कि वे हमेशा निर्धनों और असहायों की मदद के लिए तैयार रहते थे, साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से निर्धन छात्रों को स्कूल फीस दिलाने का कार्य भी वे लगातार करते थे। उनके असामायिक निधन से समाज के हर वर्ग को आघात पहुंचा है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता प्रवेश रावत, अरविंद वर्मा, विकास कुमार, अविरल पंत, रवींद्र जजेड़ी, मयंक जखमोला, कुलदीप बिष्ट और शोभा बहुगुणा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

