Author: tarun sardar

ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। अठूरवाला के ग्रामीणों ने मंगलवार को एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से हिमालयन चौक से लेकर पुलिस चौकी जौलीग्रांट तक सर्किल रेट एक समान करने, छूटे हुए परिवारों को विस्थापन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। चेतावनी दी है कि जमीन के बदले जमीन नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मंगलवार को जोगियाना अठूरवाला में अठूरवाला संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष मनजीत साजवान ने कहा कि अठूरवाला में टिहरी विस्थापितों को फिर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम पर हटाया जा…

Read More

देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपित अधिकारी एच0के0 सिंह भा0व0 से0 से0नि0 को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मजदूरों से भर्ती) परीक्षा-2013 में हुई अनियमितताओं की पुन: जांच के दृष्टिगत् रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी एवं वैभव कुमार उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किये जाने तथा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन संशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत धन शोधन सम्बन्धित मामले में आरोपित लोक सेवकों के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में अखिलेश तिवारी (अ0प्रा0-आई.एफ.एस.) तत्कालीन उप-वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाईगर रिजर्व, लैन्सडाऊन के…

Read More

ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान की सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग के बाद मंगलवार को मरम्मत और जांच के लिए तकनीकी टीम दून एयरपोर्ट पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसके कारण उसे एहतियाती तौर पर यहां उतारा गया। बुधवार सुबह विमान एयरपोर्ट से उड़ान भर सकता है। मंगलवार को विमान में आवश्यक जांच और मरम्मत के लिए एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा आवश्यक निरीक्षण और जांच का काम शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सभी आवश्यक जांच…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चाकू के साथ शुभम कुमार निवासी टांडा महतौली को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। लक्सर में तीन दिन पहले रेलवे फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में हुई बाइक मैकेनिक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने लक्सर कोतवाली में इसकी तहरीर दी थी। क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी युवक निकुल चौहान बाइक मैकेनिक था। लक्सर कस्बे में बालावाली तिराहे के पास उसकी दुकान थी। 9 नवंबर को वह मरम्मत के लिए आई एक बाइक के स्पेयर पार्ट लाने हरिद्वार रोड की एक दुकान पर गया था। वापसी में रेलवे फ्लाई ओवर के ऊपर एक गाड़ी…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। बीएसएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेश कुमार, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित कपिल, डॉ. अभय ढौंडियाल, विकास गौतम, शैलेंद्र पंत, कमल मिश्रा, प्रमोद शर्मा, नीरज वर्मा, विशाल शर्मा, अजय, सुधांशु, वंश, सूरज अबूजर आदि मौजूद रहे।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। गंगनहर पटरी पर चार बदमाशों ने सोमवार की देर रात को एक युवक के साथ मारपीट कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। घटना में शामिल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। आरोपियों के दो साथियों की तलाश…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। गन्ना कोल्हूओं में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने बिजली बिल बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को कस्बा में किसानों ने बैठक करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में इलियास अहमद, बाबूराम, मांगेराम, मुंतजिर अहमद, इरशाद अहमद, नसीम, दिलशाद, बालू, निशु कुमार, महफूज, अश्वनी कुमार, धर्मपाल सिंह, अरशद अहमद, सुलेमान मलिक, पप्पू, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घायल पक्ष में से इस्माइल निवासी किशनपुर जमालपुर ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में इस्माइल ने आरोप लगाया कि जाकिर, फैय्याज, जुल्फकार, कुर्बान, उस्मान, वसीम, नसीम, सलमान, आस मोहम्मद और दोस्त मोहम्मद ने मिलकर उनपर हमला किया है। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर के आधार…

Read More

रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। लोकतांत्रिक जन मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूल निवास एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र से संबंधित नीति पर स्पष्टीकरण की मांग राष्ट्रपति से की है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के माध्यम से उन्होंने मंगलवार को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही आरक्षण नीति में क्षेत्रीय असमानता का निराकरण एवं क्षेत्रवाद की प्रवृत्ति पर रोक की मांग की। मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने यह जानकारी दी।

Read More